टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को पद्म श्री सम्‍मान

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने 2018 के आखिरी में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 26, 2019, 12:11 AM IST

Published On Jan 26, 2019, 12:11 AM IST

Last UpdatedJan 26, 2019, 12:11 AM IST

Gautam-Gambhir (PTI Photo)

हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले बाएं हाथ के ओपनर गौतम गंभीर को शुक्रवार को पद्म श्री सम्‍मान के लिए चुना गया।

सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2019 पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों की घोषणा की। विश्व कप विजेता क्रिकेटर 37 वर्षीय गंभीर ने 2007 में भारत की विश्व टी20 खिताबी जीत के फाइनल्स में और 2011 विश्व कप खिताबी जीत में मैच विजयी पारी खेली थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गंभीर ने पिछले साल 3 दिसंबर को इंटरनेश क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था

गंभीर ने 2018 के आखिरी में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 3 दिसंबर को गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। गंभीर ने भारत की तरफ से 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 खेले। उनके नाम टेस्ट में 41.95 की औसत से 4154, वनडे में 5238 जबकि टी-20 में 932 रन हैं।

दो बार नाइटराइडर्स को बनाया आईपीएल चैंपियन

गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक नहीं बल्कि दो बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। गंभीर ने ना केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी देश की सेवा की। मैदान पर उनके शॉट्स की तरह ही उनके विचार भी मजबूत और सटीक हैं।

Editor's Pick