- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir wants BCCI to retire Yuvraj Singh’s jeresy
युवराज सिंह की जर्सी को रिटायर करे BCCI : गौतम गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने साल 2007 की टी20 विश्व कप जीत को याद किया।
Published On Sep 22, 2019, 11:38 AM IST
Last UpdatedSep 22, 2019, 11:38 AM IST
गौतम गंभीर, युवराज सिंह (AFP)
क्रिकेट से संन्यास लेकर राजनीति में आए पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि बीसीसीआई को युवराज सिंह की जर्सी को रिटायर कर देना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में गंभीर ने लिखा, “सितंबर मेरे लिए खास महीना है, इससे मेरी खास भावनाएं जुड़ी हैं। इसी महीने में 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीता है। युवराज सिंह अपने शानदार फॉर्म में थे। केवल उस टूर्नामेंट और 2011 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के लिए, मैं बीसीसीआई से निवेदन करूंगा कि वो उनकी 12 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दें। ये उनके जैसे सदियों में एक बार सामने आने वाले क्रिकेटर के लिए सही सम्मान होगा।”
2007 टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे गंभीर ने लिखा, “हमारी जीत ने ये साबित किया कि ‘चीजों को साधारण’ रखना काम करता है। शायद पहला टी20 विश्व कप खेलना हमारे लिए काम कर गया।”
ट्राई सीरीज फाइनल में राशिद खान के खेलने पर संशय
साल 2007 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवा भारतीय टीम पहला टी20 फॉर्मेट विश्व कप खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंची और खिताब जीता। पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, “हमें नहीं पता था कि सामने क्या आने वाला है। इसलिए इसकी चिंता करने की बजाय हमने अगली गेंद पर ध्यान देने का फैसला किया।”
टूर्नामेंट को याद करते हुए गंभीर ने लिखा, “मुझे याद है कि मैंने अपने दोस्त युवराज से उसके इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के लगाने का राज पूछा था। प्रिंस, जो कि मैं उसे बुलाया करता था, उसने कहा, ‘गौती यार बस हो गया, मैंने कुछ प्लान नहीं किया था’। युवराज ने कहा कि चीजों को साधारण रखें। वो स्पष्ट दिमाग के साथ बल्लेबाजी करता है।”