• Home
  • News
  • Gautam Gambhir Wants to be Team India Coach for 2028 T20 World Cup seeks extension from bcci

2028 तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI से कर डाली खास डिमांड

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का वाइट बॉल क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. और इसके एवज में गंभीर को बीसीसीआई की ओर से कुछ खास तोहफा मिल सकता है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 15, 2026, 11:24 AM IST

Published On Apr 15, 2026, 11:24 AM IST

Last UpdatedApr 15, 2026, 11:24 AM IST

gautam Gambhir indian team coach

gautam Gambhir indian team coach

गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया. और उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक का है. लेकिन अब खबर आई है कि गंभीर चाहते हैं कि उनका कार्यकाल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए. साल 2028 का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट कहती है कि दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कोच बनने वाले गंभीर को उम्मीद है कि उनका अनुबंध ऑस्ट्रेलिया में 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए.

इसके साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कप्तान के तौर पर गंभीर की पहली पसंद सूर्यकुमार यादव ही हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. लेकिन यह बात भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजित अगरकर की अगुआई वाला सिलेक्शन पैनल इस बात के लिए राजी होगा या नहीं. साल 2028 तक सूर्यकुमार यादव 38 साल के करीब हो जाएंगे. और ऐसे में उनके करियर पर भी सवाल हो सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंगलवार को आई रिपोर्ट में पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘बेशक, सूर्या अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन यह बात भी ध्यान रखने की होगी कि एक बल्लेबाज के तौर पर भी सूर्या के प्रदर्शन में निरंतरता होनी चाहिए. बेशक, वह यूके में टीम की अगुआई करेंगे लेकिन इसके बाद बात अगर 2028 तक जाने की होगी तो यह पूरी तरह से प्रदर्शन के आधार पर निर्भर करेगा.’

हेड कोच के तौर पर गंभीर का रिकॉर्ड कैसा है
गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया. जुलाई 2024 में वह टीम इंडिया के मुख्य कोच बने. सीमित ओवरों के फॉर्मेट में गंभीर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके कार्यकाल में भारतीय टीम का खेल अच्छा नहीं रहा है. गंभीर ने सीमित ओवरों में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीते. ये दोनों टूर्नामेंट 2025 में खेले गए. इसके बाद साल 2026 में भारत ने गंभीर की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप जीता. लेकिन बात अगर टेस्ट क्रिकेट की करें तो आंकड़े बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. गंभीर की कोचिंग में भारत ने छह में से तीन टेस्ट सीरीज हारी हैं. इसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वाइट वॉश शामिल हैं.

अक्टूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू सीरीज में 3-0 से हराया. और इसके बाद नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका ने भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों मुकाबले हराए.

टेस्ट क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पद से हटाने तक की मांग होने लगी थी. लेकिन बीसीसीआई ने उनका साथ दिया. और सीमित ओवरों में मिली कामयाबी ने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick