गौतम गंभीर का सपना पूरा होने के करीब, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जल्द खेले जाएंगे फर्स्ट क्लास मैच

दिल्ली विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले इस स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को 1999 में शुरू किया गया था.

Edited By : India.com Staff |Feb 19, 2020, 08:09 PM IST

Published On Feb 19, 2020, 08:09 PM IST

Last UpdatedFeb 19, 2020, 08:09 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आयोजन का सपना पूरा होने के करीब है, क्योंकि स्टेडियम के अंदर दो नए ड्रेसिंग रूम का काम लगभग खत्म होने वाला है. ये ड्रेसिंग रूम क्रिकेटरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

‘Mother From Another Brother’ कैप्शन लिखकर बुरे फंसे पाक विकेटकीपर उमर अकमल, हुए जमकर ट्रोल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा फ्लड लाइट्स, स्कोरबोर्ड और साइट स्क्रीन को लेकर जारी किए गए टेंडर भी जल्द आवंटित कर दिए जाएंगे. साथ ही, इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिए सलाह भी ली जा रही और इसका काम जून के अंत में खत्म हो जाएगा.

दिल्ली विकास प्राधिकरण  के अंतर्गत आने वाले इस स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को 1999 में शुरू किया गया था. यहां पर टेबल टेनिस के मैच और साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के कुछ प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं.

आईपीएल के दौरान चेतेश्वर पुजारा का ये है प्लान

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गंभीर चाहते हैं कि सितंबर और अक्टूबर में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रथम श्रेणी मैच खेले जाएं. सभी काम पूरा होने के बाद प्रथम श्रेणी के मैचों के आयोजन के लिए बीसीसीआई से मंजूरी ली जाएगी.

Editor's Pick