add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अभी तक क्यों नहीं हुआ गौतम गंभीर के नाम का ऐलान, वजह कर देगी हैरान

गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले कोच हो सकते हैं. यह चर्चा काफी समय से चल रही है. हालांकि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - July 9, 2024 4:04 PM IST

मुंबई: गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले कोच होंगे. यह चर्चा काफी समय से चल रही है. यह बात लगभग पक्की मानी जा रही है कि वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. हाल ही में क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी ने गंभीर का इंटरव्यू भी लिया था. और ऐसा लगने लगा था कि जल्द ही गंभीर के नाम का ऐलान हो जाएगा. तो आखिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से नाम के ऐलान में देरी क्यों रही है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के इसके बारे में जानकारी दी है. अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि असल बात वेतन पर अटकी है. भारतीय टीम का नया कोच श्रीलंका सीरीज से टीम के साथ जुड़ेगा.

टीम इंडिया फिलहाल जिम्बाब्वे में पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेल रही है. यहां टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर साथ गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ दिन बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सपोर्ट स्टाफ के लिए भी आवेदन आमंत्रित करेगा. बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया है.

भारतीय टीम के नए कोच को लेकर चल रही चर्चा के बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए भारत रत्न देने की मांग की है. द्रविड़ ने 1996 में डेब्यू किया. उन्होंने भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 इंटनरैशनल मैच खेला.