add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोविड-19 चिंताओं के कारण बीबीसी कमेंटरी टीम से हटे ज्योफ्री बॉयकॉट

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा ऐलान।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - June 6, 2020 1:59 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चिंताओं को देखते हुए बीबीसी की टेस्ट मैच विशेष कमेंटरी टीम से 14 साल लंबा जुड़ाव तोड़ने का फैसला किया।

बॉयकॉट ने ये फैसला अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू श्रृंखला से पहले किया जिससे अंतरराष्ट्रीय किकेट बहाल होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बॉयकॉट ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं बीबीसी के साथ शानदार 14 साल के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा। मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया और मैं क्रिकेट के प्रति जुनूनी हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने कहा कि उन्होंने मेरी कमेंटरी का इतना आनंद लिया और उनका भी जिन्होंने इसे पसंद नहीं किया। ’’

32 साल के लिए हुए भारतीय उप कप्तान अंजिक्य रहाणे; फैंस समेत साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई

TRENDING NOW

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरा बीबीसी से अनुबंध पिछली गर्मियों के अंत में खत्म हो गया था। मुझे इसे जारी करना अच्छा लगता लेकिन इस समय यर्थाथवादी और खुद से ईमानदार होने की जरूरत है। कोविड-19 के कारण मैंने यह फैसला लिया है। ’’

उन्होंन कहा कि इस फैसले में उनके हृदय की बाइपास सर्जरी और उनकी उम्र काफी अहम हैं।