- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Get out of Here Harbhajan Singh Brutal Reply to Pakistan Journalist
समझ आया या समझाऊं... हरभजन सिंह ने 'बिगड़ैल' पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला
पाकिस्तानी पत्रकार ने हरभजन सिंह को निशाने पर लेने की कोशिश की लेकिन भारतीय दिग्गज ने उसे इतना करारा जवाब दिया कि बोलती बंद कर दी.
Published On Aug 02, 2024, 09:51 AM IST
Last UpdatedAug 02, 2024, 09:51 AM IST
Harbhajan Singh Brutal Reply To Pakistan Journalist
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी पत्रकारों को खूब करारा जवाब दे रहे हैं. जब से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम नहीं भेजने की बात कही है और हरभजन ने उसकी बात का सपॉर्ट किया है, तब से पाकिस्तानी पत्रकार उन्हें निशाने पर ले रहे हैं. लेकिन हरभजन हर बात पर उनकी बोलती बंद कर रहे हैं.
हरभजन सिंह ने खुलकर बीसीसीआई के स्टैंड का समर्थन किया है. हरभजन ने साफ कहा था कि पाकिस्तान में सुरक्षा एक बड़ा मसला है और इस वजह से भारत को अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में रोजान कुछ-न-कुछ होता रहता है. इसके बाद पाकिस्तान के पत्रकार और कई पूर्व क्रिकेटर हरभजन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा था, ‘भारतीय टीम को पाकिस्तान क्यों जाना चाहिए? सुरक्षा एक बहुत बड़ी समस्या है. पाकिस्तान में स्थिति ऐसी है कि वहां रोजाना कोई-न-कोई मसला होता रहता है. मुझे नहीं लगता कि वहां जाना सुरक्षित है. बीसीसीआई का रुख एकदम सही है. हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा से अहम और कुछ भी नहीं है.’
इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने हरभजन सिंह को निशाना बनाने की कोशिश की. उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ उनकी तस्वीर पोस्ट की. यह साल 2006 में लाहौर में खेले गए टेस्ट मैच की तस्वीर थी जब शाहिद अफरीदी ने हरभजन सिंह के ओवर में लगातार चार छक्कों समेत 27 रन बनाए थे. इसके साथ पत्रकार ने कैप्शन लिखा- ‘हरभजन सिंह… इसी वजह से पाकिस्तान में तुम्हारी सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. सही बात है?’
इसके बाद हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया. उन्होंने लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले की तस्वीरें साझा कीं. इसमें अखबार की हेडिंग भी दिख रही थी जिस पर लिखा था, ‘क्रिकेट का सबसे स्याह दिन.’ इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘नहीं… इस वजह से नहीं. क्रिकेट में जीत हार लगी रहती है. मैं तुम्हें असली समस्या बताता हूं. नीचे वाली फोटो देखो. और अब यहां से दफा (F…) हो जाओ. F का अर्थ समझ आ गया होगा या समझाऊं. F का अर्थ तुम्हारा नाम है. प्लीज इसका वह अर्थ मत समझना. तुम्हें पता है मैं क्या कहना चाहता हूं.’