×

ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया भारतीय बल्लेबाजों पर बेहद गंभीर आरोप

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों पर निजी रिकॉर्ड के लिए खेलने का आरोप लगा चुके हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 19, 2016 6:40 PM IST

 

ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images
ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए कुछ सही नहीं जा रहा हैं टीम इंडिया 5 वनडे मैचों के सीरीज में 3 वनडे मैच हार चुकी है और अब उसे अपना सम्मान बचाने के लिए बाकि दो बचे मैच जीतने होगें। लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए उन्हें स्वार्थी व अपने रिकॉर्ड बनाने के लिए खेलने वाला कहा हैं जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में खलबली से मच गयी है। भारतीय टीम के बचाव में उतरे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कहा, ‘अगर भारतीय बल्लेबाज अपने निजी रिकॉर्ड के बारे में सोचते तो विराट कोहली सबसे तेज 7 हजार रन 100 मैच में ही बना लेते। अगर ऐसी बात होती तो रन के स्कोर में रोहित शर्मा के नाम दो दोहरे शतक नहीं होते।’ ये भी पढ़ें: चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भारत की संभावित अंतिम एकादश

दरअसल मेलबर्न वनडे में मैन ऑफ द मैच रहे ग्लेन मैक्सवेल ने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज अपने निजी रिकॉर्ड के लिए खेलते हैं और शतक के करीब पहुंचने पर धीमा खेलते हैं। इस बात पर भारतीय फ़ैन्स, खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट मैक्सवेल के बयान से खफा हैं। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित होंगे शॉन टेटः जेसन गिलेस्पी

आपको बता दें कि मैक्सवेल अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों पर आरोप लगाया हो। 10 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों पर निजी रिकॉर्ड के लिए खेलने का आरोप लगा चुके हैं।

TRENDING NOW

बाकि दो बचे मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के पास शानदार मौका है कि वे अपने प्रदर्शन के दम पर मैक्सवेल जैसे आलोचकों को करारा जवाब दे ।