ग्लेन मैक्सवेल के आलोचकों को एरन फिंच का करारा जवाब

ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप रहे हैं

Edited By : Manoj Shukla |Oct 08, 2017, 12:16 PM IST

Published On Oct 08, 2017, 12:16 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2017, 12:16 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल  © Getty Images
ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images

भारत के खिलाफ लगातार रनों के सूखे से गुजर रहे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। हर कोई उन्हें निशाना बना रहा है। हालांकि टीम के ओपनर एरन फिंच ने मैक्सवेल का समर्थन किया है और कहा है कि वो जल्द ही अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे। फिंच ने कहा, ”अगर आप मैक्सवेल के आउट होने के तरीके पर गौर करें तो वो 2-3 बार अनलकी रहे हैं। उन्होंने वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। हमने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते देखा है और सबको पता है कि जब वो अपने रंग में होते हैं तो वो क्या कर सकते हैं।” ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल फिर बने युजवेंद्र चहल का शिकार, छठी बार किया आउट

फिंच ने आगे कहा, ”मैक्सवेल को खोई फॉर्म हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। वो अगले कुछ मैचों में शानदार लय हासिल कर लेंगे। मैक्सवेल ने इन्हीं हालातों में कई बार बेहतरीन बल्लेबाजी की है। किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम से बाहर किए जाने के बाद वापसी करना बेहद मुश्किल रहता है। हम सब आपस में बहुत समय बिताते हैं और हमें उसके बारे में पता है।” मैक्सवेल जब से भारत दौरे पर आए हैं वो हर बार स्पिनप गेंदबाज युजवेंद्र चहल की गेंदों पर ही आउट हुए हैं। चहल ने मैक्सवेल को वनडे में 3 बार और फिर पहले टी20 मैच में भी आउट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया का मौजूदा दौरा मैक्सवेल के लिए बेहद खराब रहा है। मैक्सवेल ने वनडे सीरीज में खेले 3 मुकाबलों में 39, 14 और 5 का स्कोर बनाया। मतलब 3 पारियों में वो 58 रन ही बना सके। अब टी20 के पहले मैच में भी वो नाकाम रहे। रांची टी20 में आउट होने के बाद भारतीय कमेंटेटर्स ने उनका मजाक भी बनाया। सुनील गावस्कर ने उन्हें मैक्सवेल से ‘मिनीवेल’ का नाम दे डाला। मैक्सवेल का प्रदर्शन अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही उनकी ऑस्ट्रेलियाई टीम से छुट्टी हो सकती है।

Editor's Pick