- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Glenn Maxwell: Cricket can sometimes be a harsh game when the momentum is against you
'समय विपरीत हो तो क्रिकेट आपके लिए कठोर खेल साबित हो सकता है'
साउथ अफ्रीका ने एकमात्र टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से मात दी।
Published On Nov 18, 2018, 01:24 PM IST
Last UpdatedNov 18, 2018, 01:24 PM IST
Glenn Maxwell (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एकमात्र टी-20 मैच के दौरान साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम को 21 रनों से मात दी। बारिश के चलते ये मैच 10 ओवरों का कर दिया गया था। ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 23 गेंद पर 38 रनों का योगदान दिया।
मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, “पिछले साल अपने घर में गर्मियों का सीजन हमारे लिए काफी अच्छा रहा था। हमने टी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हम इस टी-20 मैच में काफी उत्साह के साथ उतरे थे, लेकिन मैच हमारे लिए निराशाजनक रहा। दुर्भाग्यवश ये मैच काफी छोटा रहा। एक टीम में बहुत कुछ सही और गलत हो सकता है। साउथ अफ्रीका हमारे हाथों से मैच को निकाल कर ले गया। उन्होंने कुछ रिस्क लिए जिससे उन्हें काफी मदद मिली।”
मैक्सवेल ने कहा, “इतने छोटे मैच में ऐसा होता है क्योंकि चीजें बहुत तेजी से घटती हैं। किस्मत मैच को किसी भी तरफ ले जा सकती है। जब आप महज 10 ओवरों का मैच खेलते हैं तो छोटा सा अंतर भी मैच का रुख बदल सकता है।”
मैक्सवेल ने कहा, “हमें अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी है। हमने ज्यादा मैच नहीं जीते हैं। मैं हमेशा ही अपने प्रदर्शन का टीम की जीत में योगदान के रूप में आकलन करता हूं। दुख की बात है कि अपनी टीम की जीत के लिए हम योगदान नहीं दे पाए। प्रैक्टिस के दौरान हमारे लिए सभी चीजें सही घट रही थी, लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं आया। ये बहुत दुख की बात है।”
मैक्सवेल ने कहा, “क्रिकेट में कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं। जब समय आपके पक्ष में न हो तो कभी-कभी क्रिकेट आपके लिए कठोर खेल साबित हो सकता है। जरूरी ये है कि भले ही कोई भी फॉर्मेट हो, हमें जीतते रहना होगा।”