• Home
  • News
  • Glenn Maxwell does not play in IPL with the same approach as International cricket: Virender Sehwag

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह IPL नहीं खेलते हैं मैक्सवेल: सहवाग

ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 19 गेंदो पर 45 रनों की पारी खेली।

Edited By : Gunjan Tripathi |Nov 27, 2020, 02:34 PM IST

Published On Nov 27, 2020, 02:34 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2020, 02:34 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल (BCCI)

यूएई से खराब इंडियन प्रीमियर लीग सीजन खेलकर स्वदेश लौटे ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने उतरे तो किसी को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी लेकिन मैक्सवेल ने मात्र 19 गेंदो पर 45 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर फैंस के साथ क्रिकेट समीक्षकों को भी हैरान किया।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में मैक्सवेल ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 374 रन के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने मैक्सवेल के इस प्रदर्शन पर टिप्पणी की। सहवाग ने कहा कि मैक्सवेल आईपीएल में उस रवैए से नहीं खेलते, जैसे कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “जिस तरह से ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं, वो आईपीएल में वैसे नहीं खेलते हैं। इस रवैए के साथ आईपीएल में नहीं खेलते हैं।”

India vs Australia: IPL में फ्लॉप रही थी कंगारू तिकड़ी, ऑस्ट्रेलिया आते ही बजाया डंका

दरअसल मैक्सवेल आईपीएल में जिस फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं, सहवाग उसके मेंटोर रह चुके हैं। ये पूर्व सलामी बल्लेबाज अक्सर आईपीएल में औसत प्रदर्शन के लिए मैक्सवेल की आलोचना करता नजर आता है। 13वें सीजन में मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के बाद सहवाग ने उन्हें 10 करोड़ की चियरलीडर कहा था। जिसके जवाब में मैक्सवेल ने कहा था कि वो सहवाग के इस तरह के बयानों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

मैक्सवेल के सिडनी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फैंस ने भी सहवाग को उनके पिछले बयानों के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।

Editor's Pick