×

भारत के खिलाफ पांचवे वनडे में मैक्सवेल का खेलना संदिग्ध

भारत के खिलाफ चौथे वनडे में लगी चोट से उबर नहीं पाए हैं मैक्सवेल

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - January 21, 2016 4:37 PM IST

घुटने की चोट के कारण पांचवे वनडे से बाहर हो सकते हैं मैक्सवेल © Getty Images
घुटने की चोट के कारण पांचवे वनडे से बाहर हो सकते हैं मैक्सवेल © Getty Images

कैनबरा। भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का खेलना मुश्किल लग रहा है। मैक्सवेल भारत के खिलाफ चौथे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। मैच में बल्लेबाजी करते समय ईशांत शर्मा की एक गेंद मैक्सवेल के दाएं घुटने पर लगी थी, हालांकि उन्होने बल्लेबाजी जारी रखी और 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैक्सवेल को जब ये गेंद लगी तब वो ईशांत की गेंद को झुककर लेग साइड में खेलने का प्रयास कर रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जानकारी दी कि मैक्सवेल के दाएं घुटने में सूजन है जिसकी वजह से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ALSO READ: डेविड वॉर्नर के बैट को चुराकर ऑनलाइन बेच रहा था यह शख्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मैच से पांचवे वनडे से पहले मैक्सवेल की चोट का परीक्षण किया जाएगा। अगर मैक्सवेल फिट हुए तभी उनको पांचवे वनडे के लिए अंतिम एकादश में जगह दिया जाएगा। मैक्सवेल को जब चोट लगी तो वो 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्होने बल्लेबाजी जारी रखते हुए विस्फोटक पारी खेली। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जब मैदान में फील्डिंग करने उतरी तो मैक्सवेल को स्लिप की पोजीशन में खड़ा किया गया। मैक्सवेल ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया लेकिन दर्द के कारण उन्हे ओवर पूरा होते ही मैदान से बाहर जाना पड़ा।

TRENDING NOW

अगर पांचवे वनडे मैच में मैक्सवेल नहीं खेलते है तो ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका होगा। मैक्सवेल ने तीसरे मैच में शानदार पारी खेल कर भारतीय टीम को जीत से दूर कर दिया था तो चौथे वनडे में उनकी 41 रनों की विस्फोटक पर की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर जीत हासिल करने में सफल रही।