This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
मैंने विराट कोहली की आलोचना नहीं की: मैक्सवेल
इस समय विश्व में विराट से अच्छा कोई बल्लेबाज नहीं है वो गेंद को काफी अच्छे से मार रहे हैं
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 23, 2016 6:48 PM IST


ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली की आलोचन नहीं की है। ऐसी खबरे थीं कि मैक्सवेल ने कोहली की आलोचना की है। मैक्सवेल ने सफाई देते हुए ऐसी खबरों को गलत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। मैक्सवेल ने ट्वीट कर कहा, “मेरी बात को गलत ढंग से लिया गया। मैंने कोहली को उनके शानदार खेल के लिए सराहा था।” पिछले कई मैचों में कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में नोंक झोंक देखी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, “मुझसे पूछा गया था कि इस श्रृंखला में किस बल्लेबाज का दबदबा रहा जिसके जवाब में मैंने कहा था कि इस समय विश्व में विराट से अच्छा कोई बल्लेबाज नहीं है वो गेंद को काफी अच्छे से मार रहे हैं।” ये भी पढ़ें: शिवनारायण चंद्रपॉल ने क्रिकेट को कहा अलविदा
उन्होंने कहा, “हम सब जानते हैं कि वह मैदान पर क्या कर सकते हैं। उन्होंने कैनबरा में हमसे मैच छीन ही लिया था, वह जिस तरह से खेल रहे थे उसे देखकर हमारे लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो रहा था।” मैक्सवेल ने कोहली और ऑस्ट्रेलिया ई खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की बात को खारिज कर किया। उन्होंने कहा, “हर कोई विराट की तरह खेलना चाहता है। उनका हम सम्मान करते हैं। वह एक कड़े प्रतिद्वंदी हैं।” ये भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट टीम से रूबेल हुसैन बाहर
उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि हर किसी ने इस श्रृंखला में उनके आक्रामक रवैये का आनंद लिया। उनकी और जेम्स फॉल्कनर के बीच हुई नोंक-झोंक चर्चा का विषय रही। मैदान के बाहर वह एक अच्छे इंसान हैं।”
श्रृंखला हारने के बाद आलोचनाओं का शिकार हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का मैक्सवेल ने बचाव किया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि धौनी की आलोचना करना गलत है। अगर वह मध्य क्रम में नहीं होंगे तो भारत की बल्लेबाजी और कमजोर हो जाएगी।”
TRENDING NOW
