WI VS AUS: ऑस्ट्रेलिया की तीन विकेट से रोमांचक जीत, सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
WI VS AUS: ऑस्ट्रेलिया की तीन विकेट से रोमांचक जीत, सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त
ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था, वहीं कैमरून ग्रीन ने 35 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 27, 2025 12:43 PM IST
Cameron Green
WI VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच को तीन विकेट से हराकर टी20 सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
सेंट किट्स में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने नौ विकेट खोकर 205 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम 67 के स्कोर तक ब्रैंडन किंग (18), शाई होप (10), रोस्टन चेज (0) और शेरफन रदरफोर्ड (31) का विकेट गंवा चुकी थी, उसके बाद रोवमैन पॉवेल ने शिमरोन हेटमायर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, हेटमायर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि पॉवेल ने 28 रन की पारी खेल, इनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 28, जबकि जेसन होल्डर ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट चटकाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन की तूफानी बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले ही ओवर में कप्तान मिचेल मार्श (0) के रूप में बड़ा झटका लगा. उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था, उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने जोश इंगलिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला, जोश इंगलिस 30 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कैमरून ग्रीन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 63 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. मैक्सवेल 18 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था, वहीं कैमरून ग्रीन ने 35 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए जेडियाह ब्लेड्स ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है, इसके बाद उसने टी20 सीरीज के पहले मैच को तीन विकेट, दूसरे मैच को आठ विकेट, जबकि तीसरे मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम किया, अब वेस्टइंडीज के पास 29 जुलाई को खेले जाने वाले अंतिम टी20 मैच को जीतकर सम्मान बचाने का होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.