फिटनेस टेस्‍ट के बाद ही पाक के खिलाफ तीसरा टी-20 खेल पाएंगे मैक्‍सवेल

पाकिस्‍तान की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 28, 2018, 04:58 PM IST

Published On Oct 28, 2018, 04:58 PM IST

Last UpdatedOct 28, 2018, 04:58 PM IST

Glenn Maxwell © Getty Images

Glenn Maxwell (File Photo) © Getty Images

पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। फील्डिंग के दौरान उन्‍हें ये चोट लगी। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की खबर के मुताबिक सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में उतरने से पहले मैक्‍सवेल को फिटनेस टेस्‍ट से गुजरना होगा।

पाकिस्‍तान की टीम पहले दो टी-20 मैचों में जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रात शुरू होगा। अगले महीने चार नवंबर से अपने घर में ऑस्‍ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका का सामना करना है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें मैक्‍सवेल भी टीम का हिस्‍सा हैं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

माना जा रहा है कि मैक्‍सवेल की चोट इतनी गंभीर नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में इस चोट से उन्‍हें ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ेगा। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने वनडे में टिम पेन की जगह अब एरोन फिंच को कप्‍तानी की कमान सौंपी है। ऑस्‍ट्रेलिया को इस सीरीज के बाद 21 नवंबर से अपने घर में ही भारत के खिलाफ उतरना है। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद चार टेस्‍ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

उस्‍मान ख्‍वाजा पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। माना जा रहा है कि छह दिसंबर से शुरू हो रही भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में उस्‍मान ख्‍वाजा टीम का हिस्‍सा होंगे। तबतक उनकी घुटने की चोट भी ठीक हो जाएगी

Editor's Pick