ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के प्रस्तावित सीमित ओवरों के दौरे के लिए गुरुवार को 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया जिसमें ग्लेन मैक्सवेल और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ियों के अलावा टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टीम की घोषणा करते हुए कोविड-19 महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उसकी कवायदों के लिए इसे ‘एक सकारात्मक कदम, हालांकि कोई निश्चित नहीं’करार दिया। इंग्लैंड अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेल रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हुई।
सीए ने बयान में कहा, ‘इस दौरे को लेकर अभी अंतिम फैसला किया जाना है तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच बातचीत चल रही है।’
सितंबर में ऑस्ट्रेलिया को करना है इंग्लैंड का दौरा
सितंबर में होने वाले दौरे की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। इस दौरे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं।
संभावित टीम में नियमित खिलाड़ियों के अलावा मैक्सवेल भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर से अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य मसलों के कारण विश्राम लिया था।
ख्वाजा भी पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं रहे
ख्वाजा भी पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं रहे। उन्हें इस साल अप्रैल में पिछले पांच वर्षों में पहली बार सीए के अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली थी। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि यह टीम केवल इंग्लैंड दौरे के लिये ही नहीं बल्कि टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर भी चुनी गई है। कोविड-19 महामारी के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘यह संभावित टीम आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखकर चुनी गई है।’ टीम में डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जोश फिलिप के रूप में नए चेहरे रखे गए हैं। इन तीनों ने बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था।
इस बीच सीए के राष्ट्रीय टीमों के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि सीए को इस दौरे के होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘ईसीबी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारा भागीदार रहा है और हम इस दौरे को मूर्तरूप देने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.