×

मैक्सवेल ने अपने शानदार फार्म का श्रेय फ्लेमिंग को दिया

मैक्सवेल को शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी भी चुना

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 29, 2016 11:18 AM IST

ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images
ग्लेन मैक्सवेल © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने खेल में परिपक्वता और जिम्मेदाराना रवैये के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग को श्रेय दिया है। मैक्सवेल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और 2015 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी भी चुना। सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को मैक्सवेल से हवाले से कहा गया है, “फ्लेमिंग के साथ नेतृत्व, दृष्टि और इसी तरह के कुछ अन्य मुद्दों पर काफी बातचीत हुई। वही ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे मैंने लोगों के बीच अपनी छवि को बदलने पर भरपूर चर्चा की।” ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित अंतिम एकादश

2006 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले फ्लेमिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्लब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में खिताब भी जीते। इसके अलावा सुपर किंग्स 2011 में चैम्पियंस लीग भी जीता। ये भी पढ़ें: अंडर-19 विश्व कपः नेपाल ने न्यूजीलैंड को 32 रनों से हराया

उसके बाद फ्लेमिंग को ऑस्ट्रेलियाई लीग टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के क्लब मेलबर्न स्टार्स का कोच नियुक्त किया गया, जहां वह मैक्सवेल के नजदीक आए। फ्लेमिंग ने अपने टेस्ट करियर में 111 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 7172 रन बनाए। टेस्ट में इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ 274 रनों की नाबाद पारी खेली हैं। टेस्ट में इन्होंने 9 शतक और 46 अर्द्धशतक बनाए।

TRENDING NOW

वनडे में इन्होंने 280 मैच खेले है जिसमें 8037 रन बनाए। फ्लेमिंग ने वनडे में अपना सर्वाधिक 134 रनों की नाबाद पारी खेली है जिसमें फ्लेमिंग ने 8 शतक व 49 अर्द्धशतक ठोके हैं। वहीँ 5 टी-20 मैच में इन्होंने 110 रन बनाए।