• Home
  • News
  • Glenn mcgrath on jasprit bumrah if youre happy with the way youre bowling but not taking wickets its fine 3956240

जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म पर दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का बड़ा बयान

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिगंटन टेस्ट में एक ही विकेट ले सके थे।

Edited By : India.com Staff |Feb 28, 2020, 03:01 PM IST

Published On Feb 28, 2020, 03:01 PM IST

Last UpdatedFeb 28, 2020, 03:01 PM IST

इंजरी के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सीरीज पर अब तक कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। क्रिकेट समीक्षकों का मानना है कि बुमराह की असफलता का कारण पीछे इंजरी के बाद सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना है। यानि कि उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट में खेलकर लय हासिल करनी चाहिए थी। हालांकि पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ऐसा नहीं मानते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मैक्ग्रा ने कहा, “अगर जसप्रीत को लग रहा है कि उसका दिमाग और विचारशक्ति सही दिशा में काम कर रही है, उस पर अपेक्षाओं का दबाव नहीं है, वो ऐसा नहीं सोच रहा है कि ‘मैं वापस आ रहा हूं, मुझे अच्छा करना है, मुझे थोड़ा समय लेना होगा’ तो ठीक है। केवल गेंद को सही एरिया में डालने पर ध्यान दें, सही गति पर गेंदबाजी करें और विकेट आएंगे। और उसे वहीं पर वापसी करना ही। जब तक वो ऐसा करेगा, एक-दो विकेट ले लगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह के बारे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आगे कहा, “वो एक क्वालिटी गेंदबाज हैं, मुझे उसका अंदाज पसंद है। मुझे उसका एक्शन पसंद है, इसमें कोई शक नहीं है कि ये अनोखा है लेकिन ये उसके लिए प्रभावी रहा है। इसलिए उसे स्टेट लेवल से होकर आना चाहिए था या नहीं ये सवाल मुश्किल है। अगले मैच में अगर वो पांच विकेट लेता है तो सब खुश हो जाएंगे।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए फिट हैं पृथ्वी शॉ : कोच रवि शास्त्री

उन्होंने आगे कहा, “लोग और मीडिया, हम सभी केवल नतीजों को देखते हैं। लेकिन बतौर क्रिकेटर आपके लिए पूरी प्रक्रिया महत्व रखती है। और अगर आप अपनी गेंदबाजी से खुश हैं लेकिन आपको विकेट नहीं मिल रहे हैं तो भी ठीक है। मुझे पता है कि विकेट ज्यादा दूर नहीं हैं। इसलिए ये केवल आपकी सोच है, और मुझे लगता है कि बुमराह फिलहाल इसी जगह है।”

मैक्ग्रा से जब मौजूदा क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “सारे ऑस्ट्रेलियाई। पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क। लेकिन गंभीरता से कहूं तो पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह और कगीसो रबाडा। मुझे नील वेगनर भी पसंद हैं।”

Editor's Pick