VIDEO: आखिरी ओवर में श्रीलंका को बनाने थे आठ रन, तीन बल्लेबाज थे शेष, फिलिप्स ने किया कमाल

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम 103 रन ही बना सकी. श्रीलंका ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 11, 2024, 06:03 PM IST

Published On Nov 11, 2024, 06:03 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2024, 06:03 PM IST

Glenn Philips

(Image credit- ICC X)

NZ VS SL 2nd T20I: न्यूजीलैंड की टीम ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम 103 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, न्यूजीलैंड की टीम तीन बल्लेबाजों के शेष रहते हुए आखिरी ओवर में आठ रन नहीं बना सकी. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की गेंदबाजी की.

श्रीलंका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड की टीम वानिंदु हसरंगा (04/17) और माथिशा पाथिराना (03/11) की घातक गेंदबाजी के आगे 19.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. जोश क्लार्कसन ने 24 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने खराब शुरुआत की और पावरप्ले में 24 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. कुसल मेंडिस (02) और कुसल परेरा (03) जल्दी आउट हो गए.

लॉकी फर्ग्युसन ने लिया हैट्रिक

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने छठे ओवर की आखिरी बॉल पर कुसल परेरा का विकेट लिया और इसके बाद आठवीं ओवर की पहली बॉल पर कामिंडु मेंडिस (01) और दूसरी बॉल पर चरिथ असलंका (00) को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में पहला हैट्रिक अपने नाम किया. न्यूजीलैंड के लिए T20I में हैट्रिक लेने वाले वह छठे गेंदबाज बने हैं.

माइकल ब्रेसवेल ने भानुका राजपक्षे (15) और दुनिथ वेल्लालागे (01) का विकेट लेकर श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया, मगर पाथुम निसंका (52) श्रीलंका की आखिरी उम्मीद बने हुए थे.

आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने किया कमाल

आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए आठ रन बनाने थे और उसके तीन बल्लेबाज शेष थे. न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स को गेंद सौंपी. ओवर की पहली बॉल पर महीश तीक्षणा ने एक रन लेकर पाथुम निसंका को स्ट्राइक दी. दूसरी बॉल पर फिलिप्स ने पाथुम निसंका को चलता किया, वहीं तीसरी बॉल पर फिलिप्स ने माथिशा पथिराना को स्टंप आउट कराया. अब तीन गेंद में श्रीलंका को छह रन बनाने थे और उसके दो विकेट शेष थे. ओवर की चौथी बॉल पर नुवान तुषारा ने सिंगल लेकर महीश तीक्षणा को स्ट्राइक दी. ओवर की पांचवीं बॉल पर फिलिप्स ने तीक्षणा को आउट कर न्यूजीलैंड को पांच रन से रोमांचक जीत दिला दी.

Editor's Pick