ग्लेन फिलिप्स ने ओवल टेस्ट में जड़ा धमाकेदार शतक, खास लिस्ट में एंट्री

ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन की पारी खेली. उन्होंने 135 गेंदों का सामना किया और कुल 18 चौके लगाए. उनके टेस्ट करियर का यह पहला शतक है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 18, 2026, 06:14 PM IST

Published On Jun 18, 2026, 06:14 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2026, 06:14 PM IST

Glenn Phillips Century

Glenn Phillips Century

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया है. ग्लेन फिलिप्स के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है. उनकी इस पारी से न्यूजीलैंड की टीम ने ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 391 रन बनाए.

ग्लेन फिलिप्स खेल के पहले दिन पहले सत्र में 100 रन की पारी खेली. उन्होंने 135 गेंदों का सामना किया और कुल 18 चौके लगाए. उनके टेस्ट करियर का यह पहला शतक है. 19वें टेस्ट मैच में उन्होंने यह कारनामा किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्लेन फिलिप्स की खास लिस्ट में एंट्री

ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी के साथ खास लिस्ट में एंट्री ली है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल ने यह कारनामा किया था.

पिंक बॉल से हो वनडे क्रिकेट, ‘मिडल-फॉर्मेट’ को बचाने के लिए आकाश चोपड़ा की अनोखी सलाह

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 391 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 391 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स के शतक के अलावा टॉम ब्लंडल ने 51 रन, डेरेल मिशेल ने 44, काइले जेमिंसन ने 41 और रचिन रविंद्र ने 33 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 280 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और काइले जेमिंसन ने 87 रन की साझेदारी की. इंग्लैंड के लिए जैकब बैथेल ने तीन विकेट लिए. वहीं जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सन्नी बाकेर को दो-दो सफलता मिली.

Editor's Pick