• Home
  • News
  • Glenn Phillips superb catch of Sunil Narine in GT VS KKR IPL 2026 Match

VIDEO: फील्डर नहीं 'सुपरमैन'... ग्लेन फिलिप्स ने फिर लपका कमाल का कैच

ग्लेन फिलिप्स ने शॉर्ट थर्ड से डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ लंबी दौड़ लगाई और दोनों हाथों से इस कैच को पूरा किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 10:56 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 10:56 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 10:56 PM IST

Glenn Phillips

Glenn Phillips

Glenn Phillips superb catch: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और केकेआर की टीम आमने-सामने हुई.. इस मैच में गुजरात टाइटंस के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर कमाल का कैच लपका. ग्लेन फिलिप्स का यह कैच देखकर एक बार में यकीन करना मुश्किल है.

ग्लेन फिलिप्स ने केकेआर की पारी के 18वें ओवर में सुनील नरेन का कैच लपका. उनके इस कैच को देखकर मैदान में मौजूद साथी प्लेयर्स भी दंग रह गए. इससे पहले भी ग्लेन फिलिप्स इस सीजन कई शानदार कैच लपक चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लंबी दौड़ लगाकर फिलिप्स ने पूरा किया कैच

मोहम्मद सिराज की ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद को सुनील नारायण ने बैकफुट पर जाकर स्लाइस किया, गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में तैर गई. ग्लेन फिलिप्स ने शॉर्ट थर्ड से डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ लंबी दौड़ लगाई और बेहतरीन कैच लपका. फिलिप्स ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाए रखीं और दोनों हाथों से कैच लपक लिया. यह कैच जहां दूसरे फील्डर के लिए कहीं से भी आसान नहीं था, लेकिन फिलिप्स ने उसे बहुत आसानी से पूरा किया.

केकेआर ने गुजरात टाइटंस को दिया 181 रन का टारगेट

कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, मगर गुजरात टाइटंस ने कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर समेट दिया. रबाडा ने तीन विकेट लिए, वहीं सिराज को दो सफलता मिली. केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 181 रन टारगेट दिया है.

Editor's Pick