- Home
- News
- Global T20 Canada 2019: Chris Gayle scores 94, Vancouver Knights beat Edmonton Royals by 6 wickets
ग्लोबल टी-20: गेल की तूफानी पारी से वैंकूवर नाइट्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत
एडमंटन रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए थे
Published On Aug 03, 2019, 01:44 PM IST
Last UpdatedAug 03, 2019, 01:44 PM IST
Chris Gayle @GT20twitter
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (94) की धुआंधार बल्लेबाजी की मदद से वैंकूवर नाइट्स ने ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में एडमंटन रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पढ़ें: ‘अगर टी20 विश्व कप में रसेल फिट चाहिए तो कुछ सीरीज उसके बिना खेलनी होंगी’
एडमंटन की ओर से रखे गए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स ने 16.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
गेल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 44 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्के लगाए। इससे पहले वैंकूवर ने टॉस जीतकर एडमंटन को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
एडमंटन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 52 रन के कुल स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। उसकी ओर से बेन कटिंग ने 41 गेंदों पर सबसे अधिक 72 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
पढ़ें: प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारियों से जीत के करीब इंडिया ए
इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 27 गेंदों पर 40 जबकि जेम्श नीशम ने 22 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।
वैंकूवर की ओर से अली खान, साद बिन जफर और हेडन वाल्श ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैंकूवर की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में दो रन ही जुड़े थे कि ओपनर तिबयास वीस को हफीज ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वीस ने 4 गेंदों पर 1 रन बनाए।
इसके बाद गेल और चाडविक (17) ने मोर्चा संभाला। शोएब मलिक ने 17 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली जबकि डेनियल सैम्स ने 12 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। एडमंटन की ओर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाने के बाद गेंदबाजी में बेन कटिंग ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।