add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'जाओ स्कूल जाओ और कप्तानी सीखो': पाकिस्तान के पूर्व स्टार ने साधा शुभमन गिल पर निशाना

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने शुभमन गिल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल को कप्तानी सीखने के लिए स्कूल जाने की सलाह दी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 19, 2026 7:55 PM IST

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया को 41 रन से हार मिली. भारत ने सीरीज का पहला मैच जीता था लेकिन इसके बाद खेले गए दो मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की. इस मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल भी आलोचकों के निशाने पर हैं. गिल की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. रविवार को भारतीय टीम के पास मौका था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर सीरीज जीत के अपने सिलसिले को कायम रख सके. लेकिन 337 रन के जवाब में भारत 296 पर ऑल आउट हो गया. इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गिल को निशाने पर लिया है.

बासित अली ने गिल की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह मैदान पर प्रोएक्टिव नहीं थे. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान मैदान पर प्रभावी फैसले नहीं ले पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यूट्यूब पर शो ‘गेम-प्लान’ पर बासित अली ने कहा, ‘श्रेय भारतीय कप्तान मिस्टर गिल और उनकी कप्तानी को जाता है. भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह नहीं थे. मोहम्मद शमी को वह चुनने के इच्छुक नहीं दिख रहे. ऐसे में भारतीय टीम की ताकत विराट कोहली और रोहित शर्मा पर आकर टिकती है. राहुल ने दो मैचों में रन बनाए लेकिन आखिरी मैच में वह सस्ते में आउट हो गए. बाकी लोग क्या कर रहे थे?’

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. लेकिन वह आखिरी दो मै हार गया. भारतीय गेंदबाजी ने खास तौर पर निराश किया. तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी ने मैच में मजबूत स्थिति में बनाए रखा.

बासित अली ने तीसरे वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम द्वारा की गईं गलतियों पर खास तौर पर बात की. उन्होंने गिल पर तंज कसते हुए कहा, ‘स्कूल जाकर कप्तानी सीखो.’

उन्होंने कहा, ‘जब न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में 300 रन बनाए थे तो उन्होंने अपना लक्ष्य तय कर लिया था. तेज गेंदबाजों के अलावा भारत का मुख्य पेसर कौन है? कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा. आपके पास विशेषज्ञ गेंदबाज हैं लेकिन आप उनसे पहले नीतीश कुमार रेड्डी से गेंदबाजी करवाते हैं. शुभमन गिल असल में शान मसूद को कॉपी कर रहे थे. जो भी मैसेज उन्हें ड्रेसिंग-रूम से मिलते थे वह उसका पालन कर रहे थे. आपको जल्दी विकेट चाहिए थे. मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं. स्कूल जाओ और कप्तानी सीखो.’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद पांच टी 20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा.