यह भगवान की योजना थी...सूर्य कुमार यादव ने टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार कैच पर किया रिएक्ट

सूर्य कुमार के इस कैच ने कई लोगों को 1983 एकदिवसीय विश्व कप में मदन लाल की गेंद पर कपिल देव के उस कैच की याद दिला दी जिस पर महान विवियन रिचर्ड आउट हुए थे.

Edited By : Press Trust of India |Jul 01, 2024, 09:29 PM IST

Published On Jul 01, 2024, 09:29 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2024, 09:29 PM IST

Surya kumar yadav

(image credit- PTI)

नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इस मैच में सूर्य कुमार यादव का कैच चर्चा में बना हुआ है. सूर्या में बाउंड्री लाइन पर गोता लगाते हुए डेविड मिलर का कैच लपका. सूर्य कुमार यादव ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में मैच का रुख तय करने वाले शानदार कैच को भगवान की योजना करार दिया.

सूर्य कुमार ने जागरूकता और एकाग्रता का शानदार नमूना पेश करते हुए लॉन्ग आफ सीमा पर डेविड मिलर का अद्भुत रिले कैच लपककर टीम जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी. सूर्य कुमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ संक्षिप्त बातचीत में हालांकि इस खिताबी जीत में अपनी भूमिका को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को बारबाडोस में खेले गये फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भगवान की योजना थी: सूर्य कुमार यादव

सूर्य कुमार यादव से जब पूछा गया कि क्या वह कैच मैच के सबसे अहम क्षणों में से एक था तो उन्होंने कहा, मैं उस क्षण में देश के लिए कुछ विशेष करने के लिए आभारी हूं, यह भगवान की योजना थी. सूर्य कुमार की इस कैच ने कई लोगों को 1983 एकदिवसीय विश्व कप में मदन लाल की गेंद पर कपिल देव के उस कैच की याद दिला दी जिस पर महान विवियन रिचर्ड आउट हुए थे.

फैसला और जागरुकता बहुत महत्वपूर्ण: फील्डिंग कोच

टीम के फील्डिंग कोच दिलीप ने कैच के बारे में बात करते हुए ‘पीटीआई वीडियो’ से से कहा, जब ऐसा होता है तो उस समय फैसला और जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण होती है, यह जानने का आत्मविश्वास होना कि वह गेंद फेंककर वापस आकर कैच लपक सकता है, यह उस समय लिया जाने वाला फैसला जिसमें वह अव्वल रहा.

सूर्या ने आखिरी ओवर में लपका था कमाल का कैच

साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे. हार्दिक पांड्या के ओवर की पहली गेंद पर मिलर ने जोरदार प्रहार किया. लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े सूर्या ने कमाल की फील्डिंग करते हुए पहले गेंद को पकड़ा और मैदान के अंदर भेज दिया. इसके बादल सूर्या बाउंड्री के बाहर गए और फिर खुद को संभालते हुए मैदान के अंदर आकर कैच को लपक लिया.

ब्रिजटाउन में ही फंसी है टीम इंडिया

भारतीय टीम यह तूफान के कारण अभी ब्रिजटाउन में ही फंसी हुई है, इस तूफान के कारण हवाई सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गई हैं.

Editor's Pick