add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शेफाली वर्मा को गेंदबाजी करना अच्छी चुनौती: ऑलराउंडर सदरलैंड

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा वनडे सीरीज के साथ शुरू होगी और इसका पहला मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 4, 2021 7:22 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) का मानना है कि भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shefali Verma) के खिलाफ गेंदबाजी करना अच्छी चुनौती होगी। सदरलैंड ने कहा कि अगर उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए कहा जाएगा तो वह इसके लिए तैयार हैं।

सदरलैंड ने कहा, “टीम में डार्सी ब्राउन, स्टेला कैंपबेल और टेयला वलाएमिंक के रूप में कई तेज गेंदबाज हैं। हमारे पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। जो भी नई गेंद से गेंदबाजी करेगा इसमें कोई शक नहीं कि वो बेहतर करेगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन नई गेंद से शुरूआत करेगा क्योंकि टीम का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है। मेरे ख्याल से शैफाली के खिलाफ गेंदबाजी करना एक अच्छी चुनौती है।”

सदरलैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मिनट में सीरीज से हट गई थीं और अब उनकी टीम में वापसी हुई है।

सदरलैंड ने कहा, “यह मेरी दूसरी पूरे फॉर्मेट की सीरीज होगी जिसमें मैं फिट और मजबूत रहने की कोशिश करूंगी। मैं कुछ चीजों पर काम कर रही हूं। ओवरऑल मैं मजबूत हूं और मैं ऐसा करना जारी रखूंगी।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सभी फॉर्मेट की सीरीज वनडे से शुरू होगी और इसका पहला मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।