add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वर्ल्ड कप जीत के बाद अभिषेक और ईशान के लिए एक और अच्छी खबर, आईसीसी से मिला 'इनाम'

भारत की शानदार टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के लिए खुशखबरी आई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 11, 2026 4:50 PM IST

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से सभी आलोचकों को शांत कर दिया. शर्मा को इस पारी का फायदा भी हुआ. आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शर्मा पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं. वहीं ईशान किशन ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है.

आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार हैं. टी20 विश्व कप 2026 में खराब फॉर्म से गुजरे अभिषेक ने फाइनल में 21 गेंद पर 52 रन की पारी खेली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईशान किशन को हुआ बड़ा फायदा

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 317 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 2 स्थान का फायदा हुआ है. वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग है. ईशान ने भी विश्व कप फाइनल में 25 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह तीसरे स्थान पर चले गए हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर चले गए हैं. श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को 4 स्थान का फायदा हुआ है. वह छठे स्थान पर हैं.

तिलक वर्मा को हुआ नुकसान

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा 1 स्थान के नुकसान के साथ सातवें और डेवाल्ड ब्रेविस आठवें स्थान पर हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विश्व कप बल्ले से अच्छा नहीं रहा था. उन्हें 2 स्थान का नुकसान हुआ है. वह नौवें स्थान पर हैं, जबकि जोस बटलर एक स्थान के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर हैं. बटलर का टी20 विश्व कप भी बेहद निराशाजनक रहा था.

इसके अलावा, इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज जैकब बेथल को 17 स्थान का फायदा हुआ है. वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. फिन एलन 7 स्थान की छलांग लगाते हुए 20वें और भारत के विश्व कप हीरो संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाते हुए 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं.