- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Good news for Punjab kings yuzvendra chahal fit before qualifier 2 clash against Mumbai Indians ipl 2025
PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 के जंग से पहले पंजाब के लिए खुशखबरी, फिट हुआ टीम का बेस्ट बॉलर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 की रोचक जंग से पहले पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है. टीम के स्टार गेंदबाज फिट हो गए हैं.
Published On May 31, 2025, 11:15 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2025, 11:15 PM IST
Good News For PBKS: क्वालीफायर 2 की जंग के लिए पंजाब किंग्स जमकर तैयारियां कर रही है. टीम इस बार अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है. क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है. इस मुकाबले के पहले पंजाब के लिए एक बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है.
दरअसल, मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए पंजाब के सबसे बड़े मैच विनर बॉलर युजवेंद्र चहल पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वह मुंबई के खिलाफ मैच में गेंद से कहर बरपाते हुए नजर आ सकते हैं.
फिट हुए युजवेंद्र चहल
स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार युजवेंद्र चहल अब एक्शन के लिए तैयार हैं. उनकी उंगली में लगी चोट अब ठीक हो चुकी है और वह मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए बिल्कुल फिट हैं. युजवेंद्र चहल अपनी इसी चोट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में क्वालीफायर 1 के दौरान पंजाब के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि अब उनके फिट होने की खबर ने पंजाब के फैंस को काफी राहत दी है. चहल अपनी गेंद से टीम के लिए क्या कर सकते हैं यह हर कोई जानता है. ऐसे में वह मुंबई के खिलाफ पंजाब के लिए एक ट्रंप कार्ड बन सकते हैं.
युजवेंद्र चहल झटक चुके हैं हैट्रिक
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल का जादू आईपीएल के इस सीजन में भी फैंस ने देखा था. चहल ने गेंद से कहर बरपाते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैट्रिक भी झटकी थी. वह मुंबई के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं. अहमदाबाद के मैदान पर फिरकी गेंदबाजों को मदद भी मिलती है ऐसे में मुंबई इस खिलाड़ी से सावधान ही रहना चाहेगी. आपको बता दें कि क्वालीफायर 2 का मुकाबला जो भी टीम हारेगी वह आईपीएल से सीधा बाहर हो जाएगी और मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी जहां उनका 3 जून को आरसीबी के साथ खिताबी मुकाबला होगा.