- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Google celebrates ICC Women’s World cup 2017 with a unique doodle
गूगल ने अनोखे अंदाज में किया महिला विश्व कप का स्वागत
आज से आईसीसी महिला विश्व कप 2017 की शुरुआत होगी।
Published On Jun 24, 2017, 09:37 AM IST
Last UpdatedJun 24, 2017, 09:37 AM IST

आज से इंग्लैंड में आईसीसी महिला विश्व कप 2017 की शुरुआत होने वाली है। इसी के चलते गूगल ने एक अनोखा डूडल तैयार किया है। क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट के आगाज का जश्न मनाने के लिए गूगल ने एक डूडल क्रिकेट गेम बनाया है जिसे कोई भी आसानी से खेल सकता है। इस डूडल के साथ एक छोटे से पोस्ट में गूगल ने लिखा है कि, “आज से आईसीसी महिला विश्व कप 2017 की शुरुआत हो रही, इसका जश्न मनाने के लिए हमने ये पॉकेट साइज गेम तैयार किया है। हम चाहते हैं कि आप इसे खेलें। हम जानते हैं कि क्रिकेट के चाहने वाले दुनिया भर में हैं इसलिए हमने ऐसा गेम डूडल बनाया है जो हर मोबाइल नेटवर्क पर चलता है।”
आईसीसी महिला विश्व 2017 के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच ब्रिस्टल में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं डर्बी में आयोजित दूसरे मैच में भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम की बात करें तो 19 जून से 22 जून तक खेले गए अभ्यास मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत ने कुल दो अभ्यास मैच खेले, जिसमें से टीम इंडिया को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। [ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका टीम ने बनाया शानदार रिकॉर्ड]
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच भारत को 7 विकेट से करारी हार मिली। वहीं श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 109 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अब देखना होगा इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।