×

गावस्कर जैसा बल्लेबाज बनना चाहता था- सुंदर पिचाई

गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई को पसंद है टेस्ट क्रिकेट, टी-20 फार्मेट में नहीं है दिलचस्पी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 18, 2015 11:24 AM IST

गूगल सीइओ सुंदर पिचाई सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के फैन हैं© Getty Images
गूगल सीइओ सुंदर पिचाई सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के फैन हैं © Getty Images

एक भारतीय दुनिया में कही भी चला जाए उसके दिल में दो बातें जरूर रहती है, पहला- भारतीयता और दूसरा क्रिकेट। इस बात को एक बार फिर से साबित किया सर्च जाइंट गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने। सुंदर पिचाई ने खुद को भारतीय क्रिकेट का मुरीद बताते हुए कहा कि वो बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स के एक प्रोग्राम के दौरान सुंदर पिचाई ने क्रिकेट को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। सुंदर पिचाई ने कहा कि वो बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे और सुनील गावस्कर जैसा बल्लेबाज बनने की ख्वाहिश उनमें बचपन से थी। ALSO READ : श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

एसआरसीसी(श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स) के छात्रों से बातचीत करते हुए सुंदर पिचाई ने कहा कि हर भारतीय की तरह मैं भी क्रिकेटर बनना चाहता था। मैं सुनील गावस्कर की बल्लेबाजी का बहुत बड़ा फैन था, बाद मैं मूझे सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी ने प्रभावित किया। टेस्ट, वनडे और टी-20 फार्मेट के बारे में बात करते हुए गूगल सीइओ ने कहा कि उन्हे टेस्ट और वनडे क्रिकेट देखने में मजा आता है। टी-20 क्रिकेट उन्हे कुछ खास पसंद नहीं है। ALSO READ : ब्रैंडन मैकुलम ने तोड़ा डीविलियर्स का रिकॉर्ड

TRENDING NOW

टेस्ट क्रिकेट की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि टेस्ट क्रिकेट अद्भुत है। मुझे इसे देखने का समय भी मिला लेकिन टी-20 मुझे उतना पसंद नहीं है। क्रिकेट में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के अलावा सुंदर पिचाई फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के भी प्रसंशक हैं। ALSO READ : क्रिकेटरों के सेक्स स्कैंडल