This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
डीडीसीए जांच के लिए गोपाल सुब्रमण्यम ने मांगे अधिकारी
डीडीसीए जांच के लिए गोपाल सुब्रमण्यम ने सच्चे, ईमानदार, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भेदभाव न करने वाले अधिकारियों की
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 30, 2015 10:24 AM IST


दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पर लगे घोटालों के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच आयोग के अध्यक्ष पूर्व महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से जांच के लिए अधिकारियों की मांग की है। सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर बताया कि उन्होंने डोभाल को जांच आयोग में शामिल करने के लिए योग्य आधिकारियों के नाम सुझाने का अनुरोध किया है। गोपाल सुब्रमण्यम ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में कहा है, “मैंने डोभाल से आधिकारिक प्रक्रिया के तहत विशेष जांच दल (एसआईटी) के लिए योग्य अधिकारियों के नाम सुझाने के लिए और जांच में सहयोग देने का अनुरोध किया है।”
गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा कि उन्होंने एनएसए को यह देखते हुए चिट्ठी लिखी कि केंद्र सरकार ने खुद दिल्ली सरकार से डीडीसीए में हुई गड़बड़ियों की जांच करवाने के लिए कहा था। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड
गोपाल सुब्रमण्यम ने आगे कहा, “इसका आशय है कि केंद्र सरकार इस संबंध में हरसंभव मदद करेगी।” गोपाल सुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें अच्छे चरित्र वाले, सच्चे, ईमानदार, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भेदभाव न करने वाले अधिकारियों की जरूरत है। दिल्ली सरकार ने डीडीसीए पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए 21 दिसंबर को गोपाल सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित की थी। गोपाल सुब्रमण्यम ने सोमवार को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल को डीडीसीए की निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया। ALSO READ: केजरीवाल ने कहा नहीं मांगूगा माफी
TRENDING NOW
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से डीडीसीए में भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। पहले पूर्व खिलाड़ियों ने डीडीसीए में भ्रष्टाचार की बात कही तो कुछ दिनों के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी डीडीसीए में भ्रष्टाचार की बात कही। जिसकी जांच के लिये एक समिति गठित की गई। ALSO READ: डीडीसीए को निलंबित करने की मांग
