WPL 2025: ग्रेस हैरिस की पारी से आरसीबी की धमाकेदार जीत, यूपी वॉरियर्स की लगातार दूसरी हार
WPL 2025: ग्रेस हैरिस की पारी से आरसीबी की धमाकेदार जीत, यूपी वॉरियर्स की लगातार दूसरी हार
यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए. 144 रन के टारगेट को आरसीबी की महिला टीम ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 12, 2026 10:54 PM IST
RCB Win
RCBW VS UPW: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी से आरसीबी महिला टीम ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. सोमवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया. यूपी वॉरियर्स की इस सीजन यह लगातार दूसरी हार है. टीम का जीत का खाता अब तक नहीं खुला है.
सोमवार को खेले गए मैच में यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाए. 144 रन के टारगेट को आरसीबी की महिला टीम ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. ग्रेस हैरिस ने 40 बॉल में 85 रन की पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए. स्मृति मंधाना 47 रन और ऋचा घोष 04 रन बनाकर नाबाद रहीं. ग्रेस हैरिस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी
यूपी वारियर्स ने डिएंड्रा डोटिन और दीप्ति शर्मा की पारियों के दम पर शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए पांच विकेट पर 143 रन बनाये थे, जवाब में हैरिस ने सत्र का सबसे तेज अर्धशतक 22 गेंद में पूरा किया, उन्होंने अपनी पारी में दस चौके और पांच छक्के जड़े. लगातार दूसरी जीत के साथ पूर्व चैम्पियन आरसीबी अब तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.
कप्तान स्मृति मंधाना ने 32 गेंद में नौ चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल थे. दोनों ने पहले विकेट के लिये 137 रन की साझेदारी करके मुकाबले को एकतरफा बना दिया.
डोटिन के एक ओवर में बने 32 रन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने डोटिन के एक ओवर में 32 रन ले डाले जो निर्णायक साबित हुए, उन्होंने पहले नोबॉल पर चौका लगाया जिसके बाद तीन छक्के और दो चौके जड़े. लेग स्पिनर आशा शोभना के ओवर में उन्होंने 17 रन बनाए. आरसीबी ने सौ रन 7.5 ओवर में पूरे किये जो डब्ल्यूपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज टीम शतक है .
डोटिन और दीप्ति की पारी से यूपी ने सम्मानजनक स्कोर बनाया
इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर यूपी वारियर्स ने पावरप्ले में 36 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया था, इसके बाद आठ गेंद के भीतर चार विकेट गंवा दिये जिससे नौवे ओवर में स्कोर पांच विकेट पर 50 रन था. इसके बाद से डोटिन और दीप्ति ने 72 गेंद में 93 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रही दीप्ति ने 35 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए. वहीं डोटिन ने 37 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था.
दोनों ने डैथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आखिरी छह ओवर में 67 रन जोड़े. डोटिन ने आफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल को 15वें ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं दीप्ति ने नडाइन डि क्लेर्क को 19वें ओवर में छक्का जड़ा ।
आखिरी ओवर में दीप्ति ने श्रेयांका को दो चौके लगाये जबकि डोटिन ने भी एक चौका लगाकर कुल 15 रन निकाले.
यूपी वॉरियर्स के टॉप ऑर्डर ने किया निराश
इससे पहले यूपी वारियर्स की शुरूआत खराब रही. आरसीबी की लॉरेन बेल ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर हरलीन देयोल (11) का विकेट लिया. श्रेयांका ने आते ही मैग लैनिंग को आउट कर ही दिया था लेकिन रिप्ले में जाहिर था कि निचला कैच लपकते हुए अरूंधति रेड्डी का हाथ घास को छू गया था, फीबी लिचफील्ड ने इस बीच श्रेयांका को दो चौके लगाये और डीप कवर में छक्का जड़ा । श्रेयांका ने लैनिंग (14) और लिचफील्ड (20) दोनों के विकेट चटकाए.
लिचफील्ड का कैच मिड आन में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने लपका. साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज नडाइन डि क्लेर्क ने किरन नवगिरे (पांच) और श्वेता सहरावत (0) को पवेलियन भेजा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.