- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Graeme Smith: David Warner can be a bit of a fool at times
डेविड वॉर्नर कई बार बेवकूफी कर जाते हैं: ग्रीम स्मिथ
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने वॉर्नर पर ध्यान ना देने के लिए कहा है।
Published On Mar 05, 2018, 08:37 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2018, 08:37 PM IST
डेविड वॉर्नर © Getty Images
डरबन टेस्ट के दौरान डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक के बीच हुआ विवाद तेजी से क्रिकेट जगत में फैलता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों से जुड़े खिलाड़ी इस मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच प्रोटियाज टीम के पूर्व कप्तान ने चौंकाने वाला बयान दिया है। ग्रीम स्मिथ ने अपने बयान में कहा है कि डेविड वॉर्नर कई बार बेवकूफी कर जाते हैं और उन पर ध्यान ना दिया जाय।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessison-field-incidents-should-be-nipped-in-the-bud-690288″][/link-to-post]
स्मिथ ने कहा, “हमें इतने सालों में डेवी की आदत हो गई है। मुझे लगता है कि उस पर जितना कम ध्यान दिया जाय, उतना ही बेहतर है। वो कई बार बेवकूफी कर जाता है। बेहतर यही होगा कि उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाय।” स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन को लेकर भी बयान दिया। दरअसल डरबन टेस्ट के दौरान ही लॉयन ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को आउट करने के बाद उनके ऊपर गेंद फेंक दी थी। जिसके बाद आईसीसी ने उन पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगाया है। इस बारे में स्मिथ ने कहा, “जीत की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काफी जोश में आ गए थे। लेकिन लॉयन एक अनुभवी क्रिकेटर है। मुझे लगता है कि वो खुद भी यही कहेगा कि ऐसा करना जरूरी नहीं था।”
Ugly scenes in Durban. Can only assume something very personal has been throw at @davidwarner31 for this type of reaction. Not a good look all round. #SAvAUS
— Adam Gilchrist (@gilly381) March 5, 2018
वॉर्नर और डी कॉक विवाद को लेकर स्मिथ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के बीच ट्विटर पर हल्की नोक-झोंक हो गई। गिलक्रिस्ट ने ट्वीट किया कि, “डरबन में शर्मनाक घटना हुई। केवल इतना अनुमान लगा सकता हूं कि कुछ निजी टिप्पणी ही की गई होगी, जिसके बाद डेविड वॉर्नर से इस तरह की प्रतिक्रिया देखे को मिली। अंत में कहूं तो ये देखना बिल्कुल अच्छा नहीं था।”
Gilly- Warner crossed many personal boundaries with the South Africans, so we can’t be surprised when there is eventually a reaction. If players are happy to give it,they have to be prepared to take it,too. On both sides!
But agreed not a good look. #SAvsAUS https://t.co/obTo0GO2H8— Graeme Smith (@GraemeSmith49) March 5, 2018
जिसके जवाब में स्मिथ ने लिखा, “गिली, वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ कई बार निजी हदें पार की हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य करने की बात नहीं है कि इस तरह की प्रतिक्रिया मिली है। अगर खिलाड़ी कुछ बोलकर खुश हैं तो उन्हें जवाब के लिए भी तैयार रहना चाहिए। दोनों टीमों की ओर से, मानता हूं कि ये सब देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।