• Home
  • News
  • Graeme Smith: T-20 cricket should not be played at International level

टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट पर बैन लगवाना चाहता है ये दिग्‍गज खिलाड़ी

ग्रीम स्मिथ महज 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्‍तान बन गए थे।

Edited By : Sandeep Gupta |May 31, 2018, 03:36 PM IST

Published On May 31, 2018, 03:36 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2018, 03:36 PM IST

MS Dhoni with Virat Kohli © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका की टीम में सबसे कम उम्र के कप्‍तान रहे ग्रीम स्मिथ का मानना है कि टेस्‍ट क्रिकेट को बचाने के लिए आईसीसी को अंतरराष्‍ट्रीय टी-20 मैचों को बैन कर देना चाहिए। आईसीसी का मुख्‍य ध्‍यान टेस्‍ट क्रिकेट की मार्केटिंग करने पर होना चाहिए। स्मिथ इन दिनों भारत में हैं। मुंबई में एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान उन्‍होंने कहा, ” शायद आईसीसी को साल में छह महीने घरेलू स्‍तर पर टी-20 पर ध्‍यान देना चाहिए, बाकी छह महीनें उन्‍हें इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/winning-the-test-series-will-be-the-best-memory-of-my-life-mohammad-amir-717245″][/link-to-post]

स्मिथ ने साफ किया कि मुझे नहीं लगता कि टी-20 को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेले जाने की जरूरत है। मेरी राय होगी कि टी-20 को केवल घरेलू स्‍तर पर बनाए रखें और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर टेस्‍ट और वनडे मैच खेले जाएं। स्मिथ का मानना है कि आईसीसी ज्‍यादा पैसा टी-20 की मार्केटिंग में लगा रहा है। उसे टेस्‍ट क्रिकेट की मार्केटिंग पर भी बराबर ध्‍यान देना चाहिए। उसे एशेज जैसी टेस्‍ट सीरीज की पहुंच को बढ़ाने पर काम करना होगा। आईसीसी टेस्‍ट के इतिहास को लोगों को बताने व उसका प्रचार करने पर पैसा खर्च करना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डिविलियर्स के पास सन्‍यास का निर्णय लेने का अधिकार

स्मिथ बोले टेस्‍ट क्रिकेट को बचाने में भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली की सोच बेहद सकारात्‍मक है। वो चाहते हैं कि उनकी टीम टेस्‍ट क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन करे और उसी के लिए प्रयास करते हैं। एबी डिविलियर्स की रिटायरमेंट पर स्मिथ ने कहा, हमारे पास बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे नहीं हैं जिन्‍होंने 14 से 15 साल क्रिकेट खेला होगा। ऐसा खिलाड़ी जो हर साल नौ, 10 या 12 महीने तक ट्रैवल करता हो। साथ ही गेम और परिवार का प्रेशर झेलता हो। एबी डिविलियर्स ने लगभग 15 साल क्रिकेट खेला है। उसके पास इस बात का निर्णय लेने का अधिकार है कि कब उसे इस गेम को अलविदा कहना है।

Editor's Pick