• Home
  • News
  • Graeme Swann: Jonny Bairstow should be banned from calling DRS

इंग्‍लैंड के पूर्व दिग्‍गज बोले- जाॅनी बेयरस्‍टो से छीन लेना चाहिए ये अधिकार

भारत इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में कोहली शतक बनाकर खेल रहे हैं।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 02, 2018, 10:55 PM IST

Published On Aug 02, 2018, 10:55 PM IST

Last UpdatedAug 02, 2018, 10:55 PM IST

Jonny Bairstow Getty Images

Jonny Bairstow (File Photo) © Getty Images

बर्मिंघम टेस्‍ट में भले ही भारतीय टीम इंग्‍लैंड को 287 रन पर ऑलआउट करने में सफल रही हो, लेकिन बल्‍लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण दूसरे दिन के खेल में इंग्‍लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। 100 रन के स्‍कोर पर ही भारत की आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गई। हालांकि तमाम मुसीबतों के बावजूद विराट कोहली इंग्‍लैंड में अपना पहला शतक पूरा करने में सफल रहे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-1st-test-live-cricket-score-edgbaston-birmingham-test-731524][/link-to-post]

ग्रीम स्‍वान ने बेयरस्‍टो को कहा पप्‍पी 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्‍लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्‍वान का बयान आया है कि विकेटकीपर बल्‍लेबाज ग्रीम स्‍वान से डीआरएस मांगने का अधिकार ही छीन लेना चाहिए। स्‍वान ने बीबीसी टेस्‍ट मैच स्‍पेशल रेडिया प्रोग्राम के बेहद मजाकिया अंदाज में कहा,” जॉनी बेयरस्‍टो एक बेहद मचलने कुत्‍ते के बच्‍चे की तरह है। जो बेहद उत्‍सुक होकर डीआरएस के लिए कह देता है।” स्‍वान ने कहा, ” पॉल कोलिंगवुड अक्‍सर ये कहते हैं कि जाॅनी बेयरस्‍टो के लिए शुरुआत में हमेशा बल्‍लेबाज पूरी तरह से आउट होता है, पर बाद में वो हल्‍के से अंतर से मिस कर जाता है।”

मुरली विजय पर डीआरएस बर्बाद करने पर उतारा गुस्‍सा

बात दें कि दूसरे दिन भारत बल्‍लेबाजी करने के लिए उतरा तो तीसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन द्वारा डाली गई गेंद पैड पर जा लगी। टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने भाव नहीं दिया। कप्‍तान जो रूट ने जॉनी बेयरस्‍टो की बेहद उत्‍सुक होकर अपील को देखते हुए डीआरएस ले लिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया।

Editor's Pick