×

फोर्ड फिर सम्भालेंगे श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोच पद

फोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ 2019 विश्व कप तक के लिए करार किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 29, 2016 12:07 PM IST

ग्राहम फोर्ड© Getty Images
ग्राहम फोर्ड© Getty Images

ग्राहम फोर्ड को एक बार फिर से श्रीलंका क्रिकेट टीम को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है। फोर्ड अपने काउंटी क्लब सरे से विदा हो रहे हैं और फरवरी के पहले सप्ताह में कोलम्बो में श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ेंगे। सरे ने फोर्ड की विदाई की पुष्टि कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ 2019 विश्व कप तक के लिए करार किया है।फोर्ड इससे पहले 2012 की शुरुआत में श्रीलंका के कोच बने थे और दो साल तक इस पद पर रहे। बतौर श्रीलंकाई कोच फोर्ड सबसे पहले भारत का दौरा करेंगे, जहां उनकी टीम भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी। ये भी पढ़ें: मैक्सवेल ने अपने शानदार फार्म का श्रेय फ्लेमिंग को दिया

फोर्ड को श्रीलंका में एक सफल कोच के तौर पर देखा जाता है और खिलाड़ियों की बीच उनकी काफी कद्र है। फोर्ड ने श्रीलंका के कई महान खिलाड़ियों के साथ काम करने के अनुभव को अद्वितीय करार किया था। ये भी पढ़ें: सहवाग ने एमसीएल में मैच की पहली गेंद पर लगाया छक्का(वीडियो)

फोर्ड और एसएलसी के बीच हुए इस करार से सरे के नुकसान हुआ है। फोर्ड बीते दो साल से सरे के साथ थे। सरे ने फोर्ड की रवानगी को अफसोसजनक करार दिया है लेकिन उन्हें भविष्य को लेक शुभकामना दी है।

TRENDING NOW

फोर्ड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7 मैच खेले है फोर्ड दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ही साथ दाएं हाथ बेहतरीन ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। फोर्ड अपनी घरेलु टीम नेटल बी के तरफ से मैच खेला करते थे। इसके साथ ही साथ फोर्ड पूर्व टेनिस खिलाड़ी भी हैं।