दूसरे टेस्‍ट से पहले श्रीलंका को झटका, कप्‍तान चांदीमल चोट के कारण हुए बाहर

सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को 211 रन से हराया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 11, 2018, 03:08 PM IST

Published On Nov 11, 2018, 03:08 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2018, 03:08 PM IST

Dinesh Chandimal © Getty Images (file image)

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को इंग्‍लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में नियमित कप्‍तान दिनेश चांदीमल की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

दिनेश चांदीमल ग्रोइन चोट की वजह से दो सप्‍ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। उन्‍हें ये चोट इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच में लगी थी। उनकी अनुपस्थिति में टीम के उप कप्‍तान सुरंगा लकमल टीम की कप्‍तानी संभालेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दिनेश चांदीमल की जगह पर युवा चरिता आसालंका को टीम में बुलाया है। चरिता स्‍टैंडबाय के लिस्‍ट में शामिल नहीं थे।

सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि जब श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्‍ट टीम की घोषणा की थी उस समय 21 साल के उसुरपेड कुसल परेरा और लाहिरू थिरिमाने स्‍टैंडबाय के रूप में शामिल थे।

आसालंका को टीम में शामिल करने का मकसद यही हो सकता है कि उन्‍होंने हाल में श्रीलंका बोर्ड एकादश की ओर से दूसरे प्रैक्टिस मैच में इंग्‍लैंड के खिलाफ अच्‍छी पारी खेली थी। उन्‍होंने इस सीरीज से पहले इस महीने के पहले सप्‍ताह में ड्रॉ हुए मैच में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 68 गेंदों पर 63 रन बनाए थे।

29 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेल चुके हैं आसालंका

आसालंका ने 24 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 26.93 की औसत से कुल 1185 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 24 विकेट भी निकाले हैं। उन्‍हें अब भी नेशनल कैप पहनने का इंतजार है।

Editor's Pick