×

GT Full Squad: जेसन होल्डर को गुजरात ने सात करोड़ में खरीदा, देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

गुजरात जायंट्स की टीम ने करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दासुन शनाका और महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 10:28 PM IST

GT Full Squad: गुजरात जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जेसन होल्डर पर सबसे बड़ी बोली लगाई. गुजरात टाइटंस ने सात करोड़ में उन्हें अपने नाम किया. इसके अलावा टीम ने टॉम बैंटन के लिए दो करोड़ और अशोक शर्मा के लिए टीम ने 90 लाख खर्च किए.

गुजरात जायंट्स की टीम को ऑक्शन में पांच खिलाड़ी खरीदने हैं और टीम ने सभी पांच खिलाड़ियों पर बोली लगाई.

गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को खरीदा

01. जेसन होल्डर- 07 करोड़

02. टॉम बैंटन- 02 करोड़

03. अशोक शर्मा- 90 लाख

04. ल्युक वुड- 75 लाख

05. पृथ्वीराज यारा- 30 लाख

गुजरात जायंट्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन से पहले करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दासुन शनाका और महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया था.

TRENDING NOW

गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्युक वुड, पृथ्वी राज यारा