• Home
  • News
  • GT vs KKR IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने केकेआर को पांच विकेट से हराया

GT vs KKR IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने केकेआर को पांच विकेट से हराया

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2026, 06:53 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 06:53 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 06:53 PM IST

GT VS KKR IPL 2026

GT VS KKR IPL 2026

GT vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया. केकेआर के 181 रन के टारगेट को गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई. कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद में 79 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. रोवमेन पॉवेल ने 27 रन, टिम सेफर्ट ने 19 रन और रमनदीप सिंह ने 17 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के 50 बॉल में 86 रन की पारी से इस टारगेट को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की यह तीसरी जीत है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Editor's Pick