add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज रोबिन मिंज शुरूआती मैचों का नहीं होंगे हिस्सा, एक्सीडेंट में लगी है चोट

इस खिलाड़ी का हाल ही में बाइक एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण उनको कुछ चोटें आई हैं वो गुजरात टाइटंस के मेडिकल टीम के साथ लगातार जुड़े हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 11, 2024 5:00 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में ज्यादा समय नही बचा है इसी बीच गुजरात टाइटंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में खरीदे गए झारखंड के रोबिन मिंज शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं .हाल ही में रोबिन की बाइक का एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण उनको कुछ चोटें आई हैं वो गुजरात टाइटंस के मेडिकल टीम के साथ लगातार जुड़े हैं . मेडिकल टीम ने रोबिन मिंज को 4 हफ्ते के लिए आराम करने को कहा हैं.

गुजरात की टीम ने रोबिन को 3.60 करोड़ में अपने टीम के साथ जोड़ा था, मिंज गुजरात के टीम के साथ जुड़ गए हैं लेकिन वो शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेगें. रोबिन के टीम के साथ जुड़ने पर फिटनेस टेस्ट हुआ जिसमें वो फिट नही पाए गए जिसके बाद उनके हाथ का एमआरआई स्कैन किया गया जिसमें चोट का पता चला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोबिन मिंज की हुई थी बाइक से टक्कर

कुछ दिनों पहले रोबिन मिंज के बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई थी जिसमें रोबिन को कुछ चोटें आई थी. रोबिन बाइक से रांची में कही जा रहे थे उसी दौरान उनकी बाइक का नियंत्रण उसके हाथों से चली गई और बाइक की टक्कर हो गई. रोबिन मिंज के बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद वो लगातार चोट से रिकवरी कर रहे हैं वो गुजरात टांइट्स की आईपीएल टीम का हिस्सा भी हैं.

घरेलू क्रिकेट में बना रहे हैं लगातार रन

रोबिन मिंज घरेलू क्रिकेट में 13 सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. रोबिन तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं वो झारखंड के लिए अंडर – 19 और अंडर 25 में भी खेल चुके हैं. रोबिन ने लेकिन अभी तक रणजी में डेब्यू नही किया हैं .रोबिन के लिए मिनी ऑक्शन में कई टीमों में होड़ थी. ऑक्शन से पहले धोनी ने मिंज के पिता से वादा भी किया था कि अगर रोबिन को कोई टीम नही खरीदेगी तो वो मिंज को अपने टीम में खरीद लेगें. मिंज के लिए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ,मुंबई इंडियंस , कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टांइट्स में होड़ थी लेकिन अंत में गुजरात की ही टीम ने 3.6 करोड़ में उनको टीम के साथ जोड़ने में कामयाब रही.

रांची टेस्ट के बाद रोबिन के पिता से मिले थे शुभमन गिल

भारत और इंग्लैड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला गया था. टेस्ट मैच के बाद रांची एयरपोर्ट पर तैनात रोबिन मिंज के पिता से भारतीय बल्लेबाज और गुजरात टांइटस के कप्तान शुभमन गिल ने मुलाकात की थी. मिंज के पिता ने शुभमन को इंग्लैड पर भारत की जीत की बधाई दी और रोबिन को टीम में शमिल करने के लिए धन्यवाद भी कहा था. शुभमन गिल के अलावा महेन्द्र सिंह धोनी से भी रोबिन मिंज के पिता मुलाकात कर चुके हैं. महेन्द्र सिंह धोनी ने मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज से मिलने पर वादा किया था कि रोबिन मिंज को अगर आक्शन में कोई नहीं खरीदता तो चेन्नई उसे अपने साथ जोड़ लेगी.