IPL 2026 में मैथ्यू हेडन की हुई एंट्री, इस फ्रेंचाइजी टीम ने बनाया बैटिंग कोच
IPL 2026 में मैथ्यू हेडन की हुई एंट्री, इस फ्रेंचाइजी टीम ने बनाया बैटिंग कोच
दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है,
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 10, 2026 12:50 PM IST
Matthew Hayden
Matthew Hayden GT batting coach: आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने बड़ा फैसला लिया है. गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को आने वाले सीज़न के लिए बैटिंग कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से मंगलवार को यह घोषणा की गई. हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फ़ॉर्मेट में 273 इंटरनेशनल मैच खेले और 15,000 से ज़्यादा इंटरनेशनल रन बनाए और कई ICC टूर्नामेंट जीत में अहम भूमिका निभाई.
दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है, उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव महत्वपूर्ण होगा: गुजरात टाइटंस
हेडन की नियुक्ति पर गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा, मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है, शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा
हेडन ने 32 IPL मैचों में भी लिया है हिस्सा
वहीं इस जिम्मेदारी पर मैथ्यू हेडन ने कहा, अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है, शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है, वह गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं. हेडन ने 32 IPL मैचों में भी हिस्सा लिया हैं, वह ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू वेड की जगह टीम में आए हैं.
गुजरात जायंट्स का फुल स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्युक वुड, पृथ्वी राज यारा
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.