- Home
- News
- Gujarat Titans Chennai Super Kings fixtures swapped in IPL 2026 Due to Municipal elections
IPL 2026: आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव, दो मैचों के वेन्यू और टाइम में फेरबदल
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, अहमदाबाद और गुजरात के दूसरे हिस्सों में 26 अप्रैल 2026 को होने वाले नगर पालिका चुनावों को देखते हुए यह बदलाव जरूरी हो गया है.
Published On Apr 13, 2026, 07:52 PM IST
Last UpdatedApr 13, 2026, 07:52 PM IST
CSK VS GT
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है. दो मैचों के वेन्यू और टाइम बदले गए हैं. अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल को होने वाले नगर पालिका चुनावों का हवाला देते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.
नए कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल और 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों के स्थल बदल दिए गए हैं. टाइटंस और सुपरकिंग्स के बीच पहले 26 अप्रैल को अहमदाबाद में खेला जाने वाला दोपहर का मैच अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, यह दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से ही खेला जाएगा.
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 21 मई को शाम को होने वाला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है और यह मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
नगरपालिका चुनाव को लेकर लिया गया फैसला: बीसीसीआई
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, अहमदाबाद और गुजरात के दूसरे हिस्सों में 26 अप्रैल 2026 को होने वाले नगर पालिका चुनावों को देखते हुए यह बदलाव जरूरी हो गया है.
इसके अलावा आईपीएल 2026 के शेष कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मंगलवार शाम को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी. इससे पहले सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी शुरुआत की थी, यह टीम फिलहाल 4 में से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है. दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी 4 में से 2 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद अगले 2 मुकाबलों को अपने नाम किया था, आईपीएल 2022 की विजेता टीम अब शुक्रवार को अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.