• Home
  • News
  • Gujarat Titans Full Schedule IPL 2026 GT Match List Fixture Timing and Venue

IPL 2026 Gujarat Titans Full Schedule: गुजरात टाइटंस की टीम का पूरा शेड्यूल, कब और कहां होंगे मैच

गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत आईपीएल में बहुत कमाल की रही थी. और इस बार टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. देखें शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का पूरा शेड्यूल.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 10:15 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 10:15 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 10:15 AM IST

Gujarat titans full schedule ipl 2026

Gujarat titans full schedule ipl 2026

Gujarat Titans IPL 2026 Full Schedule: साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपना पहला सीजन खेला था. और इसी में खिताब जीतकर उसने तहलका मचा दिया था. उससे अगले सीजन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहले दो सीजन में काफी कमाल का खेल दिखाया. इसके बाद टीम की कप्तानी बदल गई. हार्दिक मुंबई इंडियंस चले गए और वहां की टीम की कमान संभाल ली. तब से मुंबई और गुजरात दोनों ही टीमें फाइनल तक नहीं पहुंच पाई हैं. और गुजरात की टीम इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में ट्रॉफी पर नजरें जमाए होगी.

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में नहीं चुना गया था. वह हालांकि टेस्ट और वनडे भारतीय टीम के कप्तान हैं. कहीं-न-कहीं उनके जेहन में भी खुद को साबित करने की बात होगी. बीसीसीआई ने जब गुरुवार को आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया तो यह टीम को तस्वीर काफी साफ हो गई होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात की टीम में ऐसे खिलाड़ियों की भरमार है जो उसे एक बार फिर खिताब जितवा सकते हैं. उस पर आशीष नेहरा की मोटिवेटेड कोंचिंग.

गुजरात टाइटन्स (GT) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 31 मार्च मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
3 8 अप्रैल बुधवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स लखनऊ दोपहर 3:30 बजे
5 17 अप्रैल शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
6 20 अप्रैल सोमवार गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 24 अप्रैल शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
9 30 अप्रैल गुरुवार गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 3 मई रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
11 9 मई शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स जयपुर शाम 7:30 बजे
12 12 मई मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
13 16 मई शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 21 मई गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स चेन्नई शाम 7:30 बजे

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, इशांत शर्मा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick