• Home
  • News
  • Gujarat Titans vs Delhi Capitals match preview pitch and playing xi

IPL 2024: गुजरात और दिल्ली के सामने लय हासिल करने की चुनौती, चोटों से परेशान है पंत की सेना

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के सामने लय हासिल करने की चुनौती होगी. दिल्ली की टीम कई खिलाड़ियों की चोटों से भी परेशान हैं.

Edited By : Press Trust of India |Apr 17, 2024, 12:47 PM IST

Published On Apr 17, 2024, 12:47 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2024, 12:47 PM IST

GT-vs-DC

GT-vs-DC

अहमदाबाद: गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) दोनों ही टीमों को एक ही परेशानी है. आईपीएल 2024 में अभी तक दोनों टीमें निरंतरता हासिल नहीं कर पाई हैं. बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ पूरे जी-जान से उतरेंगी.

पिछले दो चरण की तरह गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है, हालांकि उनके पास अपनी कमियों को पूरा करने का अब भी काफी समय है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 10 अप्रैल को अंतिम गेंद में जीत हासिल की थी. अगर उसे अपने अभियान में जान फूंकनी है तो उसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है. टीम अपने पहले छह मैच में केवल दो में ही जीत सकी है. अभी आठ मैच बाकी हैं तो शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रुख बदलने के लिए काफी समय है.

मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी से परेशान Gujarat Titans

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की गैरमौजूदगी से उसे काफी नुकसान हो रहा है. लेकिन टीम को अब अपने पास मौजूद गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा. उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अभी तक सात विकेट झटके हैं लेकिन प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन लुटाए हैं. उनके नई गेंद के जोड़ीदार स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) और अनुभवी मोहित शर्मा (Mohit Sharma) भी अपने इकॉनोमी रेट में सुधार कर सकते हैं.

स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है लेकिन वह अपने खाते में और विकेट डालना चाहेंगे. पिछले मैच में उनकी बदौलत गुजरात टाइटन्स रोमांचक जीत हासिल करने में सफल रही और टीम भी उनसे बल्ले से इससे अधिक रनों की उम्मीद करेगी.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खिलाड़ियों की चोट है परेशानी

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम फॉर्म और फिटनेस मुद्दों के कारण अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश जुटाने में असफल रही है.

पांच मुकाबलों में चार हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) पर मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा. लेकिन अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए खुद को दौड़ में बनाये रखना है तो अपनी कमियों में सुधार करके मुकाबले जीतने होंगे.

फिट होकर वापसी करने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की मौजूदगी से काफी बड़ा अंतर पड़ा. इस गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तीन विकेट लेकर उसकी बल्लेबाजी पर लगाम कसी. गुजरात टाइटन्स के लिए उनका सामना करना, खास तौर पर उनकी गुगली को खेलना मुश्किल हो सकता है.

जैक ने हल की दिल्ली की बड़ी परेशानी!

जैक फ्रेजर मैकगुर्क ( Jake Fraser-McGurk) के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे नंबर पर अच्छा खिलाड़ी मिल गया है और टीम उम्मीद कर रही होगी कि यह ऑस्ट्रेलियाई अपने पहले आईपीएल मैच की सफलता के बूते आगे बढ़े. एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) पिछले मैच में नहीं खेले थे, जिनकी गेंदों की बल्लेबाजों ने अभी तक धज्जियां उड़ाई हैं. मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने पांच मैच में 10 रन प्रति ओवर दिये हैं और वह लखनऊ के खिलाफ मैच में भी काफी खर्चीले रहे.

पंत लौटे फॉर्म में पर वॉर्नर नहीं पाए हैं योगदान

टीम के लिए सबसे सकारात्मक चीज कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बल्लेबाजी फॉर्म रही है जो प्रत्येक मैच के साथ बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं. यह कहा जा सकता है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद पंत भारत की टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में है.

दिल्ली कैपिटल्स के पास भारतीय बल्लेबाजी प्रतिभाओं की कमी है जिससे टीम डेविड वॉर्नर (David Warner) जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर है और यह बल्लेबाज भी पिछले तीन मैच में ज्यादा योगदान नहीं करने के बाद प्रभावित करने के लिए बेकरार होगा.

गुजरात टाइटंस- संभावित XI: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स- संभावित XI: पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, झाय रिचर्डसन

Editor's Pick