• Home
  • News
  • Gujarat Titans vs Rajasthan Royals in IPL 2026 Qualifier 2 Head to Head Record

IPL 2026 : राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा गुजरात टाइटंस से पार पाना, हेड-टू-हेड में कौन है आगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वॉलिफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. अगर हेड-टू-हेड की बात जाए तो इसमें शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 28, 2026, 04:32 PM IST

Published On May 28, 2026, 04:32 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2026, 04:32 PM IST

GT vs RR

नई दिल्ली: ‘आईपीएल- 2026’ का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. आरआर के खिलाफ जीटी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. जीटी को पहले क्वॉलिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया.

रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 7 मुकाबलों में जीत जीटी के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है. गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वॉलिफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं, राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर मुकाबले के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. आरआर के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में सब कुछ सही घटा था. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो ध्रुव जुरेल ने भी महज 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी असरदार नजर आई थी. आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि बर्गर 2 विकेट लेने में सफल रहे थे. सुशांत मिश्रा और रविंद्र जडेजा ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए थे.

दूसरी ओर, सलामी जोड़ी के सस्ते में आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था. 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की पूरी टीम 162 रन बनाकर सिमट गई थी. मध्यक्रम की कमजोरी पहले क्वालीफायर में खुलकर सामने आई थी. साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हुए थे, तो कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन ही बना सके थे.

वहीं, टीम के गेंदबाजों का भी हाल बेहाल रहा था. मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर के स्पेल में 46 रन दिए थे, तो कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए थे. वहीं, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में आरआर के खिलाफ टीम फाइनल में पहुंचने के लिए मिले दूसरे मौके को भुनाना चाहेगी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick