अफगानिस्तान ने पहले वनडे में आयरलैंड को 29 रन से हराया

गेंदबाज टिम मुर्तघ ने चार और बॉयड रैंकिन ने तीन विकेट निकाल अफगानिस्तान के बल्‍लेबाजों को अपने नियंत्रण में रखा।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 27, 2018, 09:07 PM IST

Published On Aug 27, 2018, 09:07 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2018, 09:07 PM IST

Gulbain Naib © AFP

Gulbain Naib (File Photo) © AFP

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को पहले वनडे में 29 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम महज 198 रन पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अफगानिस्तान के लिए आफताब आलम, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। गुलबद्दीन नाइब और हसमत उल्लाह शहीदी ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। गेंदबाज टिम मुर्तघ ने चार और बॉयड रैंकिन ने तीन विकेट निकाल अफगानिस्तान के बल्‍लेबाजों को अपने नियंत्रण में रखा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्‍तान को पहले बल्‍लेबाजी करने का मौका दिया। अफगानिस्‍तान की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। महज 25 रनों के स्‍कोर पर मेहमान टीम ने अपने दो विकेट खो दिए। गुलबद्दीन नाइब ने 98 गेंद पर 64 रन की बेहद धीमी पारी खेली। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान की लुड़कती पारी को संभाला।

चौ‍थे विकेट के लिए उन्‍होंने हसमत उल्लाह शहीदी के साथ मिलकर 77 रनों की साझेदारी की। जिसकी मदद से दोनों टीम के स्‍कोर को 155 पर लेकर पहुंचे। जिसके बाद गुलबद्दीन नाइब एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हो गए। कप्‍तान असगर अफगान ने 25 रन और रहमत शाह ने 29 रन का योगदान देकर 50 ओवरों के बाद टीम के स्‍कोर को 227/9 तक पहुंचाया।

Editor's Pick