Guru Purnima 2021: VIDEO- गुरु पूर्णिमा के दिन स्वर्गीय कोच Ramakant Achrekar घर पहुंचे Sachin Tendulkar, यूं किया नमन

गुरु पूर्णिमा के मौके पर कोच रमाकांत अचरेकर को नमन करते दिखे सचिन तेंदुलकर.

Edited By : India.com Staff |Jul 23, 2021, 06:28 PM IST

Published On Jul 23, 2021, 06:28 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2021, 06:28 PM IST

दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के जीवन ने में उनके बचपन के कोच रमाकांत अचरेकर (Ramakant Achrekar) का क्या महत्व है यह किसी से छिपा नहीं है. जीनियस बल्लेबाज तेंदुलकर ने हमेशा ही अपनी कामयाबी का श्रेय उन्हें दिया है. सचिन हर बार गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के मौके पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते. लेकिन अब जब वह इस दुनिया में नहीं हैं, तब भी सचिन उनके घर जाकर उनकी तस्वीर के सामने अपना शीष निभाना नहीं भूले.

मास्टर ब्लास्टर की इस अदा ने एक बार फिर उनके फैन्स का दिल जीत लिया. सचिन (Sachin Tendulkar) ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सचिन अपने गुरु की तस्वीर की सामने गुलाब के फूल रखकर उन्हें हाथ जोड़कर नमन करते हुए दिख रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/sachin_rt/status/1418514596407640066?s=20

सचिन (Sachin Tendulkar) ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गुरु पूर्णिमा के दिन अचरेकर सर के घर जाकर उन्हें नमन करने के लिए गया. सभी पल याद आ रहे थे. मेरे जीवन में उनका जो योगदान है उसका धन्यवाद कभी नहीं कर पाऊंगा.’

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने हमेशा ही अपनी कामयाबी का श्रेय अपने बचपन के गुरु रमाकांत आचरेकर को दिया है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को स्थापित करने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी को लेकर हमेशा उनका मार्गदर्शन लिया करते थे. अपनी रिटायरमेंट के मौके पर सचिन ने अपने गुरु को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी 200वां टेस्ट मैच देखने के लिए खास न्योता दिया था.

https://twitter.com/sachin_rt/status/1345234239797800961?s=20

इस बीच वह गुरु पूर्णिमा के अलावा और भी खास मौकों पर अपने गुरु से उनका आशीर्वाद लेने उनके घर जाते थे. साल 2019 में आचरेकर की मृत्यु हो गई थी. तब भी सचिन काफी भावुक दिखे थे.

Editor's Pick