add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चयनकर्ता हबीबुल बशर ने फजल महमूद को 'कंपलीट पैकेज' बताया

30 साल के महमूद ने अगस्‍त में आयरलैंड में बांग्‍लादेश ए की ओर से खेलते हुए तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 14, 2018 2:26 PM IST

बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चयनकर्ता हबीबुल बशर ने पहली बार नेशनल टीम में चुने गए ऑलराउंडर फजल महमूद को ‘कंपलीट पैकेज’ बताया है।

फजल को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्‍लादेश की टीम में चयन हुआ है। बशर का कहना है कि फजल पिछले तीन साल से एक मजबूत बल्‍लेबाज के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

30 साल के महमूद ने अगस्‍त में आयरलैंड में बांग्‍लादेश ए की ओर से खेलते हुए तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद से वो बशर की नजर में आ गए। बशर उस दौरे पर टीम के साथ थे।

इस वर्ष ढाका प्रीमियर लीग लिस्‍ट ए टूर्नामेंट में फजल महमूद ने 47.20 की औसत से कुल 708 रन बनाए। वो पिछले तीन साल से घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

बशर ने कहा कि महमूद ‘कंपलीट पैकेज’ हैं। वो लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनकी फिटनेस भी बढि़या है और फील्डिंग भी शानदार है।

TRENDING NOW

बकौल बशर, ‘ उनका करियर बेहतरीन है। (फजल महमूद) रब्‍बी छह साल पर प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में उभरे। उसके बाद उन्‍होंने अपनी फॉर्म खो दी। पिछले तीन साल में वो फिर से लगातार रन बना रहे हैं। वो ए टीम में अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। वो फिट क्रिकेटर हैं। हमें एक बल्‍लेबाज की जरूरत है। हालांकि वो शाकिब की तरह नहीं है। वो गेंदबाजी भी कर लेते हैं।’

बांग्‍लादेश की टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। बशर ने कहा, ‘ उन्‍होंने शुरुआती दिनों में आक्रामक बल्‍लेबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। लेकिन मैंने उन्‍हें आयरलैंड दौरे पर देखा। वो स्‍ट्राइक भी अच्‍छी तरह से रोटेट कर लेते हैं। वो अब एक कंपलीट बल्‍लेबाज बन गए हैं। वो एक अच्‍छे फील्‍डर और स्पिन बॉलर भी हैं। पूरी तरह से ‘कंपलीट पैकेज’।