add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कोविड टेस्ट निगेटिव आने के बाद इंग्लैंड रवाना होंगे तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली, इमरान खान और काशिफ भट्टी 8 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - July 6, 2020 8:25 PM IST

पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर हैदर अली, इमरान खान और काशिफ भट्टी के अलावा मालिशिया मलंग अली कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने के बाद आठ जुलाई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और अगले महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पूर्व टीम से जुड़ेंगे।

हैदर, इमरान और काशिफ के अलावा मालिशिए मलंग और मोहम्मद इमरान एक और चार जुलाई को हुए परीक्षण में नेगेटिव पाए गए। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांच अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज से पहले अभी वॉरसेस्टर में ट्रेनिंग कर रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक खबर में कहा, ‘‘तीन खिलाड़ी और मलंग लाहौर से आठ जुलाई को रवाना होकर पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे।’’

तेज गेंदबाज हैरिस राउफ को हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कराए गए परीक्षण में एक बार फिर पॉजिटिव पाया गया है। इस तेज गेंदबाज में हालांकि कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। पिछले महीने टीम के इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले जो 10 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे उनमें सिर्फ राउफ को दोबारा पॉजिटिव पाया गया है।

नहीं होगा टी20 विश्व कप; इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुटी ऑस्ट्रेलिया टीम

पिछले शुक्रवार को छह खिलाड़ी दूसरी बार नेगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड रवाना हुए थे जिसमें फखर जमां, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज शामिल थे।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज का शेड्यूल

TRENDING NOW

पहला टेस्ट: 5-9 अगस्त, ओल्ड ट्रैफर्ड
दूसरा टेस्ट: 13-17 अगस्त, द एजेस बाउल
तीसरा टेस्ट: 21-25 अगस्त, द एजेस बाउल

पहला टी20: 28 अगस्त, ओल्ड ट्रैफर्ड
दूसरा टी20: 30 अगस्त, ओल्ड ट्रैफर्ड
तीसरा टी20: 1 सितंबर, ओल्ड ट्रैफर्ड