- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hamilton Masakadza broke T20I record in last international match
आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच में हैमिल्टन मसाकाद्जा ने तोड़ा टी-20 रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिस्टन मसाकाद्जा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
Published On Sep 21, 2019, 02:27 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2019, 02:27 PM IST
हैमिल्टन मसाकाद्जा (IANS)
जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में एक टी-20 रिकॉर्ड तोड़ दिया। मसाकाद्जा ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में 42 गेंदों पर 71 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान द्वारा दिए लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच में 71 रन बनाने के साथ ही मसाकाद्जा अपने करियर के आखिरी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने टी-20 में पिछले 12 मैचों से चले आ रहे अफगानिस्तान के अजेय क्रम को भी तोड़ दिया। आखिरी बार अफगानिस्तान ने टी-20 में 2017 में मात झेली थी।
संन्यास के बाद बोले हैमिल्टन मसाकाद्जा- खुशी है टीम जो चाहती थी वो कर सका
मसाकाद्जा ने कहा, “ये बहुत विशेष था। टीम को जीत तक ले जाना बहुत विशेष था और वो भी मेरे आखिरी मैच में। साथ ही अफगानिस्तान को पहली बार हराना भी खास रहा।”
मसाकाद्जा ने जिम्बाब्वे के लिए अपने करियर में 38 टेस्ट, 209 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले।