• Home
  • News
  • Hamilton test nzveng joe root hits double century england 476 in first innings against new zealand

Hamilton Test, NZvENG: जो रूट का दोहरा शतक, इंग्लैंड को 101 रन की बढ़त

इंग्लैंड ने चौथे दिन खेल की शुरुआत 5 विकेट पर 269 रन से आगे की

Edited By : India.com Staff |Dec 02, 2019, 01:10 PM IST

Published On Dec 02, 2019, 01:10 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2019, 01:10 PM IST

हैमिल्टन में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट के नाम रहा. रूट के करियर के तीसरे  दोहरे शतक के दम पर इंग्लैंड ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 476 रन बनाकर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

गेल को पछाड़ जो रूट ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते टेस्ट कप्तान बने

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

28 साल के रूट (226) ने ओली पोप (75) के साथ छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की. इंग्लैंड की टीम चौथे दिन टी से ठीक पहले आउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज नील वैनगर ने 124 रन पर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने पारी में 9वीं बार पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए.

न्यूजीलैंड ने 96 रन पर 2 विकेट गंवाए

जवाब में न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 96 रन बनाए. सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अब लंबे समय तक क्रीज पर टिककर इंग्लैंड को जीत से रोकना होगा और इसमें बारिश से उन्हें मदद मिल सकती है क्योंकि मंगलवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

महेंद्र सिंह धोनी के T20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर ‘दादा’ ने दिया ये जवाब

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों जीत रावल (00) और टॉम लैथम (18) के विकेट 28 रन तक गंवा दिए. रावल पिछली 10 पारियों में छह बार दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे हैं. कप्तान केन विलियमसन (37) और रोस टेलर (31) ने हालांकि इसके बाद 68 रन की अटूट साझेदारी करके दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को और सफलता हासिल नहीं करने दी.

अब भी 5 रन से पीछे है मेजबान टीम

न्यूजीलैंड की टीम अब भी पांच रन से पिछड़ रही है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं.

रूट ने साढ़े 10 घंटे से अधिक समय क्रीज पर बिताया

इससे पहले रूट साढ़े 10 घंटे से अधिक समय पर क्रीज पर रहे. उन्होंने इस दौरान 441 गेंद का सामना करते हुए 22 चौके और एक छक्का लगाया. रूट उस समय क्रीज पर उतरे थे जब दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 24 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में थी.

इस पारी से पहले रूट खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और जुलाई से पिछली 14 पारियों में सिर्फ 26.5 के औसत से 321 रन बना पाए थे. उन्होंने अपना पिछला शतक फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था.

इंग्लैंड ने चौथे दिन खेल की शुरुआत 5 विकेट पर 269 रन से की

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 269 रन से की. न्यूजीलैंड के गेंदबाज पहले सत्र में कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए. पोप चौथे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. वह वैगनर की बाउंसर को पुल करने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर रावल को कैच दे बैठे.

रूट भी एक ओवर बाद बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर (88 रन पर एक विकेट) की गेंद पर डीप कवर में हेनरी निकोल्स को कैच दे बैठे.

रूट के आउट होने के बाद वैगनर ने क्रिस वोक्स (00), जोफ्रा आर्चर (08) और स्टुअर्ट ब्रॉड (00) को जल्दी पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया. दो मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है. मेजबान टीम ने पहला टेस्ट मैच पारी और 65 रन से अपने नाम किया था.

Editor's Pick